ePaper

Aurangzeb Tomb: औरंगजेब की कब्र को बचाने सामने आए मुगल वंशज, जानें सच

Updated at : 20 Apr 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangzeb Tomb: औरंगजेब की कब्र को बचाने सामने आए मुगल वंशज, जानें सच

Aurangzeb Tomb Controversy: औरंगजेब की कब्र का विवाद शांत नहीं हो रहा है. अब एक मुगल वंशज ने कब्र को बचाने की मुहिम छेड़ दी है. इसके लिए उसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुहार लगायी है. इस मुगल वंशज ने दावा किया है कि मुगलों की वक्फ संपत्ति की देखभाल वही करता है.

विज्ञापन

Aurangzeb Tomb: मुगल शासक औरंगजेब की कब्र का विवाद शांत नहीं हो रहा है. छत्रपति संभाजीनगर जिले (पूर्व में औरंगाबाद) के कुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग लगातार की जा रही है. बीते माह इस कब्र को हटाने की मांग को लेकर एक रैली की गई थी. जिसमें कुछ विवाद भी हो गया था. अब मुगल शासकों के एक वंशज ने कब्र को बचाने की मुहिम छेड़ दी है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को उठाया है. जिससे कब्र का सरंक्षण किया जा सके.

संरक्षित स्मारक है कब्र!

अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर का वंशज होने का दावा एक व्यक्ति ने किया है. उनका कहना है कि वह औरंगजेब की कब्र वाली वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली (देखभालकर्ता) है. उसने दावा किया है कि कब्र को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है. इसे प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षित किया गया है. इस अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारक पर या उसके आस-पास कोई भी अनधिकृत निर्माण, परिवर्तन या उत्खनन नहीं किया जा सकता है. ऐसा करना कानून के तहत अवैध और दंडनीय है.

यूनेस्को कन्वेंशन का दिया हवाला

बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले व्यक्ति का कहना है कि भारत ने विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित यूनेस्को कन्वेंशन 1972 पर हस्ताक्षर किए हैं. इसलिए ऐसे स्मारकों को नष्ट करना, उनकी उपेक्षा करना, उनमें कोई भी गैरकानूनी परिवर्तन करना अंतर्राष्ट्रीय मानक का उल्लंघन होगा.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मामला उठाया

औरंगजेब की कब्र को बचाने के लिए मुगल वंशज ने अंतर्राष्टीय पर दरवाजा खटखटाया है. उसने संयुक्त राष्ट्र (UN) को इसके लिए पत्र लिखा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पत्र में दावा किया गया है कि वो औरंगजेब की कब्र वाली वक्फ संपत्ति की देखभाल करता है. वो कब्र के संरक्षण की जरूरत महसूस कर रहा है. इसलिए वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाये. संयुक्त राष्ट्र महासचिव कार्यालय को लिखे पत्र में अनुरोध किया गया है कि वो केंद्र सरकार और एएसआई को कब्र के संरक्षण के लिए निर्देशित करें.

कौन है मुगल वंशज

औरंगजेब की कब्र को संरक्षण देने की मांग करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर का वंशज बताया है. उनका दावा है कि वो अंतिम मुगल बादशाह की छठवीं पीढ़ी से हैं. हैदराबाद निवासी हैं और नाम है याकूब हबीबुद्दीन तुसी (Yakub Habeeb-Uddin Tucy). तुसी ने ताजमहल सहित कई मुगल विरासतों पर अधिकार जताया है. खास बात यह है कि याकूब हबीबुद्दीन तुसी अपने नाम के आगे प्रिंस लिखते हैं. उनका पहनावा भी मुगल बादशाहों जैसा ही है. उन्होंने रॉयल मुगल फैमिली ऑफ हिंदुस्तान नाम से एक लेटर पैड भी बनाया हुआ है. जिसके माध्यम से वो पत्राचार करते हैं. एक्स पर ‍@princeofmoghals और इंस्टाग्राम पर ‍@prince_tucy के नाम से एकाउंट बनाया हुआ है.

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:पृथ्वी का सबसे दुर्गम इलाका, जहां पहुंच गई नौसेना की दो वीरांगनाएं

पृथ्वी की इकलौती जगह, जहां जमीन से ज्यादा पास है अंतरिक्ष

कहां हैं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, यूपी पुलिस के हाथ खाली

यूक्रेनी महिलाओं ने संभाला सैनिकों की रक्षा का मोर्चा, ऐसे की मदद

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola