रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड 119/25 के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि थाना में रंगदारी को लेकर धमकी दिए जाने के मामले में थाना में कांड दर्ज था. उक्त मामले में फरार आरोपित के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपित मकसूद आलम, आलम दोनों पिता स्व निजामुद्दीन, पिथारू पिता फिरोज तीनों मखदुमपुर हफलागंज निवासी व सुमित सिंह पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह डेहरिया नया टोला को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन