Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT,जानें एनिमल के सामने क्या हुआ फिल्म का हाल

Updated:
विज्ञापन
Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT,जानें एनिमल के सामने क्या हुआ फिल्म का हाल

Tiger 3 Box Office Collection Day 20: टाइगर 3, दिवाली के दिन को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने मुख्य किरदार निभाया है. चलिए आपको बताते है अब तक कितनी कमाई हुई.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया और जमकर कमाई की.

undefined

टाइगर 3 को रिलीज हुए 20 दिन हो गए है और इसने 1.26 करोड़ की कमाई की है. अबतक फिल्म ने 281.16 करोड़ कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि पहले दिन मूवी ने 44.5 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

‘टाइगर 3’ ने दुनिया भर में 463 करोड़ की कमाई की है और 500 करोड़ की संख्या की ओर बढ़ रहा है. बता दें कि मूवी ने दिवाली और विश्व कप होने के बावजूद तगड़ी कमाई की.

undefined

दिवाली के दिन विश्व स्तर पर 50 करोड़ का कलेक्शन करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच दिया. यह सलमान खान के लिए सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन गई और बॉक्स ऑफिस पर सुपर-हिट का दर्जा हासिल करके बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल की.

undefined

टाइगर 3′ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. स्पाई यूनिवर्स फिल्म एक बार फिर सुपरहिट है. इसमें इरमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आए है और वो इस किरदार में छा गए.

undefined

यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई, जिसने 2019 में अली अब्बास जफर की भारत (42.30 करोड़) और 2015 में सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़) को पछाड़ दिया, जो दिवाली पर भी रिलीज हुई थी.

undefined

टाइगर 3 में रिद्धि डोगरा का भी 3 मिनट का सीन है. इसमें शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है.

undefined

टाइगर 3 के अलावा सलमान खान के पास करण जौहर के साथ ‘द बुल’ और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ शामिल हैं, जो बाद में वाईआरएफ स्पाई फ्रेंचाइजी का अगला भाग है. जिसमें शाहरुख खान के साथ आमना-सामना होगा.

undefined

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने पहले दिन भारत में 61.00 करोड़ रुपये कमाए. यह संख्या 2023 की दो ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के कलेक्शन से आगे निकल गई है. हालांकि एनिमल के आने से टागर 3 की कमाई पर असर पड़ेगा.

undefined

‘एनिमल’ 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी एक पिता और पुत्र के बीच के उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते पर प्रकाश डालती है.

Also Read: Tiger 3 में शाहरुख खान संग काम करने को लेकर सलमान खान बोले- फिल्म के हिट होने की संभावना काफी…
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola