Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT, जानें फिल्म की कुल कमाई

Updated:
विज्ञापन
Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT, जानें फिल्म की कुल कमाई

सलमान खान की टाइगर 3 को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है. सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मूवी ने दुनियाभर में अबतक 450 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो गई है.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मूवी टाइगर 3 ने दुनियाभर में अबतक 450 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि मूवी दिवाली यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

undefined

मनीष शर्मा निर्देशित टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखा है. फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो गए है और यह जल्द ही भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

undefined

टाइगर 3 ने पहले दिन सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की कमाई कीय 18वें दिन इसने 2 करोड़ रुपये की कमाई की. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 278.05 करोड़ रुपये हो गई है.

undefined

टाइगर 3 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है. हालांकि दर्शक मूवी देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. वहीं, बुधवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 10.59 फीसदी रही.

undefined

सलमान खान की मूवी टाइगर 3 जल्द ही 300 करोड़ के ��्लब में एंट्री कर लेगी. इसमें इमरान हाशमी ने विलेन का रोल प्ले किया है. जबकि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का एक्शन कैमियो है.

undefined

यशराज यूनिवर्स के बैनर तले बनी टाइगर 3 एक स्पाई थ्रिलर है. हाल ही में फिल्म ने दुनियाभर में अबतक 450 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो फिल्म ने दुनिया भर में 449.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

undefined

दुनियाभर में फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है. ये जानकर सलमान खान के फैंस काफी खुश होंगे.

undefined

टाइगर 3 की दुनिया भर में सफलता के बाद कैटरीना कैफ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था, ”टाइगर फ्रेंचाइजी ने 2012 से मुझे सिर्फ प्यार दिया है! इसलिए, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से इतनी गर्मजोशी मिलना एक अद्भुत एहसास है.

undefined

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को अब विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से कड़ी टक्कर मिलेगी. दोनों फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined

एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल है. जबकि सैम बहादुर में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा है.

Also Read: Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे…
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola