The Family Man 3 OTT: थाम लीजिए दिल, मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 ओटीटी पर होगी रिलीज
The Family Man 3 OTT: 'फैमिली मैन 3' इस साल सबसे बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. राज और डीके के वेब सीरीज का तीसरा सीजन कब आएगा, ये फैंस जानना चाहते हैं.

मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन सीजन 3‘ वहीं से शुरू करने का वादा करता है जहां ये खत्म हुआ था. इस सीजन श्रीकांत तिवारी नई चुनौतियों से लड़ेगा.

इस बार दर्शक श्रीकांत को उनके बच्चों के परिपक्व होने और उम्र बढ़ने की अनिवार्यता से जूझते हुए पालन-पोषण की जटिलताओं से निपटते हुए देखने की उम्मीद कर सकते हैं.

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कृष्णा डीके ने पहले खुलासा किया था कि तीसरे सीजन का काम आने वाले महीनों में शुरू होगा. 2025 में स्क्रीन पर हिट होने की उम्मीद है.

हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने न्यूज 18 द्वारा राइजिंग इंडिया समिट में भाग लिया, जिसमें एक्टर ने द फैमिली मैन 3 के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘शायद शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं हमलोग और अगर पैसे बचने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे.’ हालांकि कहा जा रहा है कि तीसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगी.

वहीं, एक और इंटरव्यू में मनोज ने ‘फैमिली मैन 3’ ने कहा था, “हम मार्च के पहले सप्ताह में शूटिंग शुरू करेंगे. हम फिलहाल तैयारी के चरण में हैं.

मनोज बाजपेयी ने कहा, इसलिए एक बार जब हम इसे शुरू और खत्म कर लेंगे, तो रिलीज के लिए तैयार होने से पहले इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में आठ महीने और लगेंगे. तो मुझे लगता है कि आप सभी अच्छी तरह से गणना कर सकते हैं.
Also Read: Panchayat या Gullak छोड़िए, देखें TVF की 6 सुपरहिट सीरीज, IMDb पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग, अभी करें एंजॉय
द फैमिली मैन 3, जिसमें श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी और जेके तलपड़े के रूप में शारिब हाशमी हैं, 2024 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की उम्मीद है. तो इसे देखने के लिए फैंस का एक साल का और इंतजार करना होगा.

मनोज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि इस बार फैमिली मैन पिछले सीजन से बड़ा होगा. बड़ा सुंदर और भयानक होगा.” अभिनेता ने आगे कहा, नई परिस्थितियां होंगी. इस समय श्रीकांत तिवारी अपने जीवन के उस दौर में हैं जहां उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और श्रीकांत भी थोड़े बूढ़े हो गए हैं, लेकिन चुनौतियां उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं.

फैमिली मैन सीजन 2 साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें प्रियामणि, मनोज की पत्नी के रोल में दिखी थी और सामंथा रुथ प्रभु भी महत्वपूर्ण भूमिका में थी.

शारिब हाशमी ने कहा, ‘द फैमिली मैन’ के सेट पर लौटने के लिए अपने सारे मौजूदा प्रोजेक्ट्स को अलग करने के लिए तैयार हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा किरदार तलपड़े के इर्द-गिर्द केंद्रित एक स्पिन-ऑफ सीरीज किसी दिन अमल में लाएगी.
Also Read: The Family Man 3 के सेट पर जाने के लिए बेताब है शारिब हाशमी, वेब सीरीज को लेकर दिया लेटेस्ट अपडेट Also Read: Black OTT Release: 19 साल बाद ब्लॉकबस्टर मूवी ‘ब्लैक’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे फिल्मप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










