ePaper

MS Dhoni: रांची के इस स्कूल में पढ़ती है धोनी की बेटी जीवा, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated at : 06 Aug 2023 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni: रांची के इस स्कूल में पढ़ती है धोनी की बेटी जीवा, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा किसी स्टार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर उसकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. 8 साल की जीवा के इंस्टाग्राम पर ढाई मिलियन फॉलोअर्स हैं. जीवा फिलहाल रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में तीसरे क्लास में पढ़ाई कर रही है.

विज्ञापन
undefined

MS Dhoni Daughter Ziva School: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अक्सर उनके साथ नजर आती है. छोटी उम्र में अपने क्यूटनेस से इंस्टाग्राम पर करीब ढाई मिलियन फॉलोअर्स बनाने वाली जीवा अब स्कूल भी जाने लगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी की बेटी जीवा किस स्कूल में जाती है और वहां की फीस कितनी है.

undefined

एमएस धोनी की बेटी जीवा अक्सर आईपीएल के दौरान पिता को चीयर्स करते दिख जाती हैं. जीवा आठ साल की हो चुकी है और अब वह स्कूल भी जाने लगी है. जीवा धोनी रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल (Taurian World School) में तीसरी कक्षा की छात्रा है. इस स्कूल को रांची में टीडब्ल्यूएस इंटरनेशनल स्कूल के नाम से भी जाना जाता है, जो शहर के सबसे बडे़ स्कूलों में शामिल है.

undefined

TWS स्कूल एक सीबीएसई बोर्ड है, जिसकी स्थापना वर्ष 2008 में रांची में हुई थी. इस स्कूल में सभी तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलती हैं. बताया जाता है कि यहां कक्षा 1 से 5 तक की फीस 2 लाख 95 हजार रुपए सालाना है जोकि एक महीने की फीस करीब 25 हजार बनती है. अगर यहां कोई बच्चा बोर्डिंग में रहकर पढ़ना चाहता है तो साल की फीस 4 लाख 70 हजार रुपए देनी पड़ेगी.

undefined

आपको बता दें की जीवा धोनी का जन्म 2 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर जीवा की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं. जीवा रांची में अपने मम्मी-पापा और दादा-दादी के साथ रहती है. जीवा के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

undefined

महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल के दौरान एक्शन में नजर आते हैं. हाल ही खेली गई आईपीएल 2023 के दौरान धोनी का जलवा जमकर देखने को भी मिला था. धोनी ने इसी साल अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताया था. धोनी की टीम ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइंटस को मात दी थी. वहीं फाइनल मुकाबले के बाद धोनी ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा था कि वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे.

Also Read: MS Dhoni ने कैसे की थी इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री, पूर्व BCCI सिलेक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola