ePaper

Independence Day: आज ही के दिन MS Dhoni ने तोड़ा था करोड़ो फैंस का दिल, अचानक संन्यास का किया था ऐलान

Updated at : 15 Aug 2023 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Independence Day: आज ही के दिन MS Dhoni ने तोड़ा था करोड़ो फैंस का दिल, अचानक संन्यास का किया था ऐलान

MS Dhoni Retirement: आज ही दिन यानी 15 अगस्त 2020 को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिहं धोनी ने अचानक संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि मुझे 1929 hrs से रिटायर समझा जाए.

विज्ञापन
undefined

MS Dhoni Retirement On Independence Day: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है. 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश रूल से आजादी मिली थी. इस दिन पूरे देश में आजादी का जश्न और उत्साह देखने को मिलता है. हालांकि, इसी दिन साल 2020 में क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

undefined

‘कैप्टन कूल’ धोनी की तरफ से आए अचानक इस फैसले की उम्मीद किसी भी क्रिकेट फैन ने नहीं की थी. धोनी का पोस्ट सामने आने के बाद सभी फैंस काफी मायूस हो गए थे. धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा कि ‘इस सफर में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. 19:29 बजे से मुझे रिटायर्ड समझिए.’

undefined

इस वीडियो में धोनी के भारतीय टीम के साथ बिताए शानदार पलों की तस्वीरों को दिखाया गया था. धोनी ने जो गाना अपने वीडियो में यूज किया था, उसके बोल थे- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है.’ हालांकि, धोनी इसके बाद आईपीएल में नजर आए और अपने फैंस के लिए क्रिकेट खेलते रहे. यहां तक कि वे आईपीएल 2024 में भी खेलते दिखाई देंगे.

undefined

वर्ल्ड क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की गिनती सबसे सफल कप्तानों में की जाती है. धोनी की कप्तानी में साल 2007 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था. इसके बाद साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप को भी टीम इंडिया ने अपने नाम किया. वहीं साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भी टीम ने अपने नाम किया था. इसके बाद से टीम इंडिया अब तक आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है.

undefined

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए हैं. इसमें 6 शतक और 33 अर्धशतकीय पारी शामिल है. इसके अलावा धोनी ने 350 वनडे मैचों में 50.57 के औसत से 10773 रन बनाए हैं जबकि 98 टी20 मैचों में 1617 रन बनाए हैं.

undefined

धोनी भले ही विकेटकीपर के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने एक विकेट भी चटकाया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कुल 16 शतक जड़े, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. वहीं धोनी ने हाल ही में खेले गए आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था.

Also Read: VIDEO: अपने ही शहर में घर का रास्ता भूले MS Dhoni, राहगीरों से ली मदद, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola