Pralay Ballistic Missile: चीन और पाक सावधान! 'प्रलय' मचा देगी भारत की यह मिसाइल, जानें क्या है खासियत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Nov 2023 5:01 PM

विज्ञापन

भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं. भारत की तरफ अगर भूल से भी नजरें टेढ़ी की तो यह मिसाइल प्रलय मचा देगी. 500 किलोमीटर के रेंज में यह मिसाइल दुश्मनों का नामो निशान मिटा देगी.

विज्ञापन
undefined

भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं. भारत की तरफ अगर भूल से भी नजरें टेढ़ी की तो यह मिसाइल प्रलय मचा देगी. 500 किलोमीटर के रेंज में यह मिसाइल दुश्मनों का नामो निशान मिटा देगी. बता दें, भारत  ने सतह से सतह तक मार करने वाली प्रलय मिसाइल का सफलतापूर्वक टेस्ट कर लिया है. जंग में किसी भी सेना और दुश्मनों के अहम ठिकानों में कहर बरपा सकती है.

undefined

बता दें, भारत ने ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का आज यानी मंगलवार को सफल परीक्षण कर लिया है. रक्षा अधिकारियों का कहना है कि मिसाइल ने अपने सभी मिशन को अचूक रूप से पूरा कर लिया है.

undefined

रक्षा अधिकारियों का कहना है कि प्रलय मिसाइल 350 से 500 किलोमीटर की कम दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने वाली बेहद घातक मिसाइल है. यह अपने साथ 500 से 1,000 किलोग्राम तक का पेलोड भी ले जाने में सक्षम है.

undefined

बताया जा रहा है कि प्रलय मिसाइल चीन की डोंग फेंग 12 और रूस की इस्कंदर मिसाइल की तरह है. बता दें, रूस इस्कंदर मिसाइल का इस्तेमाल यूक्रेन के साथ युद्ध में भी कर रहा है.

undefined

भारत को अपने दो दुश्मन चीन और पाकिस्तान से हमेशा खतरा बना रहता है. चीन की भारत से लगती सीमा पर हमेशा तनाव रहता है. कई बार चीनी सेना अपने कहद से बाहर जाकर भारतीय सीमा में  प्रवेश कर जाते हैं. पाकिस्तान की ओर से हमेशा सीजफायर का उल्लंघन होता रहता है. ऐसे में प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण भारत को इन दोनों दुश्मनों के खिलाफ और मजबूत करेगा.

undefined

वहीं, चीन एवं पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमाओं पर रक्षा जरूरतों को देखते हुए इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है.

undefined

प्रलय मिसाइल 350 से 500 किमी की कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बेहद घातक मिसाइल है. इसकी भार वहन करने की क्षमता 500 से 1000 किलोग्राम है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola