PHOTOS: लालू की पोती को गोद में लिए नीतीश कुमार, क्या दिए तोहफा? तेजस्वी और राजश्री के साथ तस्वीरें देखें..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में लालू यादव की पोती कात्यायनी को अपनी गोद में उठाया और आशीर्वाद दिए. नीतीश कुमार ने नन्ही परी को तोहफा भी दिया और तेजस्वी यादव ने इन तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर किया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. विपक्षी दलों को एकजुट करने दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की बेटी को भी आर्शीवाद देने पहुंचे.

सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी को अपनी गोद में उठाया और काफी देर तक तेजस्वी व उनकी पत्नी राजश्री से बातें की.

तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को अपने गोद में उठाकर सीएम नीतीश कुमार बेहद खुश थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की बेटी को पहली बार अपनी गोद में उठाए तो नन्हीं परी को तोहफा भी दिया. तेजस्वी यादव उस तोहफे को अपने हाथों में पकड़े दिखे. अब तोहफा में क्या मिला ये तो कात्यायनी के मम्मी पापा जरुर चेक करेंगे.

तेजस्वी यादव और राजश्री ने पिछले साल विवाह किया और दोनों अब एक बेटी के मम्मी पापा बन गए हैं.

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब दादा दादी बन गए हैं.

लालू यादव दादा बने तो पहली बार अपनी पोती को गोद में उठाकर बेहद प्रसन्न हुए. इस पल की तस्वीर भी सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




