ePaper

Merry Christmas सहित OTT पर रिलीज हुई ये शानदार फिल्में, अभी नोट कर लें तारीख

Updated at : 19 Mar 2024 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Merry Christmas सहित OTT पर रिलीज हुई ये शानदार फिल्में, अभी नोट कर लें तारीख

आजकल लोग ओटीटी पर ज्यादा से ज्यादा फिल्में और बेव सीरीज देखते है. अगर आप इस वीकेंड बाहर नहीं जाना चाहते और ओटीटी पर कुछ बेहतरीन फिल्में देखना चाहते है, तो आपको हम बताते है. लिस्ट में डंकी से लेकर मेरी क्रिसमस शामिल है.

विज्ञापन
undefined

कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस इस साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रही.

undefined

मेरी क्रिसमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 मार्च 2024 के आसपास स्ट्रीम होगी. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है. बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की.

undefined

सालार का हिंदी संस्करण 16 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगा. बता दें कि प्रभास और पृथ्वीराज स्टारर सालार: पार्ट 1 – सीजफायर ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

undefined

फिल्म की हिंदी रिलीज के बारे में बात करते हुए, निर्देशक प्रशांत नील ने एक बयान में कहा, “चाहे आप वर्धा के संघर्षों या देवा की ताकत के साथ प्रतिध्वनित हों, दिन के अंत में, दोनों अपनी-अपनी लड़ाइयों के बोझ तले दबे हुए हैं. मेरे लिए यही चीज सालार को अलग बनाती है.”

undefined

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म पठान और जवान के जैसा कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

undefined

शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल स्टारर मूवी को आप 16 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

undefined

भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर भक्षक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें वो वैशाली सिंह की भूमिका में नजर आ रही है जो एक खोजी पत्रकार है. पुलकित द्वारा निर्देशित, भक्षक में संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर भी प्रमुख भूमिकाओं में है.

undefined

प्रभात खबर ने इसे तीन स्टार दिए है. शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म भक्षक सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है.

undefined

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदवानी स्टारर द केरल स्टोरी 16 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इसे आप घर बैठे देख सकते हैं. बता दें कि मूवी ने दुनिया भर में 300 से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

undefined

तेजा सज्जा स्टारर हनुमान ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं.

Also Read: The Kerala Story OTT: अभी तक नहीं देखी है ‘द केरल स्टोरी’, तो इस ओटीटी पर करें एंजॉय, जानें यहां Also Read: Bhakshak Review: इंसानियत की अहम सीख देती है Bhumi Pednekar की यह क्राइम ड्रामा फिल्म ‘भक्षक’, पढ़ें रिव्यू
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola