ePaper

IND vs AUS: टीम इंडिया ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार ने खेली कप्तानी पारी

Updated at : 23 Nov 2023 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: टीम इंडिया ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार ने खेली कप्तानी पारी

Visakhapatnam: India's Ravi Bishnoi celebrates with teammates after taking the wicket of Australia's Matthew Short during the first T20 International cricket match of a T20I series between India and Australia, at the Dr. Y. S. Rajashekar Reddy ACA–VDCA International Cricket Stadium, in Visakhapatnam, Thursday, Nov. 23, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI11_23_2023_000231A)

टीम इंडिया के युवा क्रिकेटरों ने गुरुवार को पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को औकात दिखा दी. 209 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत ने यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया. रिंकू सिंह के बल्ले से आखिरी गेंद पर विजयी छक्का निकला.

विज्ञापन
undefined

कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से रौंद डाला. विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 209 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

undefined

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 208 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 209 रनों का टारगेट रखा. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 47 गेंदों में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका.

undefined

जोश इंग्लिस ने 50 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. जोश इंग्लिस के अलावा स्टीव स्मिथ ने ओपनिंग करते हुए 41 गेंदों में 52 रन जड़ दिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन बनाए और ये मैच अपने नाम कर लिया. रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा.

undefined

टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. सूर्या ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा ईशान किशन ने 39 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को बौना साबित कर दिया.

undefined

आखिर में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रनों की जरूरत थी और रिंकू ने छक्का जड़ दिया. मगर नोबॉल होने के कारण छक्का मान्य नहीं हुआ. और एक एक ही रन मिले.

undefined

बनें कई रिकॉर्ड

T20I में 200 या उससे अधिक का सबसे सफल रन-चेज

5 बार – भारत

4 बार – दक्षिण अफ़्रीका

3 बार – पाकिस्तान

3 बार – ऑस्ट्रेलिया

undefined

T20I में भारत द्वारा सफलतापूर्वक उच्चतम लक्ष्य का पीछा

209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023

208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019

207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009

204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020

202 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013

undefined

भारत के लिए नामित विकेटकीपरों द्वारा 50 से अधिक स्कोर (टी20 आई)

3 – केएल राहुल

2 – एमएस धोनी

2 – ऋषभ पंत

2 – ईशान किशन

undefined

भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वाधिक रन आउट

3 – बनाम ZIM, हरारे, 2015

3 – बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023

undefined

नंबर 3 या उससे नीचे से सर्वाधिक T20I छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

120 – इयोन मोर्गन (107 पारी)

106 – विराट कोहली (98 पारी)

105 – डेविड मिलर (98 पारी)

100 – सूर्यकुमार यादव (47 पारी)

99 – कीरोन पोलार्ड (83 पारी)

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola