ePaper

Rupali Barua: कौन हैं रुपाली बरुआ? जिसके प्यार में डूबे 60 साल के आशीष विद्यार्थी, PICS

Updated at : 29 May 2023 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Rupali Barua: कौन हैं रुपाली बरुआ? जिसके प्यार में डूबे 60 साल के आशीष विद्यार्थी, PICS

Rupali Barua: बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के रोल से पॉपुलर हुए एक्टर आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ से दूसरी शादी कर ली. शादी की तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. चलिए आपको बताते है कौन हैं रुपाली बरुआ.

विज्ञापन
undefined

एक्टर आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ संग सात फेरे ले लिए. शादी की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. एक्टर के फैंस जानना चाहते है कि रुपाली कौन है.

undefined

रुपाली बरुआ बला की खूबसूरत है, जिसकी खूबसूरती पर आशीष विद्यार्थी अपना दिल हार गए. रुपाली और आशीष के उम्र में 10 साल का अंतर है. एक्टर 60 साल के है और वो 50 साल की है.

undefined

रुपाली बरुआ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नहीं रहती है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1,968 लोग फॉलो करते है और वो सिर्फ 991 लोगों को फॉलो करती है. उन्होंने 295 पोस्ट किया है.

undefined

रुपाली बरुआ असम के गुवाहाटी से है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक असमिया फैशन उद्यमी है. उनका कोलकाता में NAMEG नाम से फैशन स्टोर है.

undefined

रुपाली बरुआ रील्स वीडियोज भी बनाती है. उनके इंस्टाग्राम पर कई सारे रील्स वीडियोज है, जिसमें वो एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन देते दिख रही है.

undefined

INSTAGRAMएक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए आशीष विद्यार्थी ने कहा कि इस उम्र में शादी करना एक असाधारण अहसास है. आशीष और रूपाली बरुआ ने सुबह-सुबह कोर्ट मैरिज की और इसके बाद दोस्तों और करीबी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पार्टी की

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola