Gadar 3: कब आएगी 'गदर 3'? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कह दी बड़ी बात
Sunny Deol talks about Gadar 3
Gadar 2: निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 ने चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर 173.88 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. फिल्म की सक्सेस से सनी देओल काफी खुश है. इस बीच गदर 3 को लेकर खबरें चल रही थी. अब अनिल ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. मूवी में अमीषा पटेल, सिमरत कौर, मनीष वाधवा ने काम किया है.

गदर 2 की सक्सेस से सनी देओल सहित फिल्म की पूरी कास्ट काफी खुश है. इन दिनों खबरें थी कि गदर 3 की तैयारी मेकर्स कर रहे है. गदर 2 के अंत में फिल्म क्रेडिट में लिखा था, “जारी रहेगा” जिसने तीसरे पार्ट को लेकर फैंस को उत्साहित कर दिया. इसपर समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में बात करते हुए कहा, “आपको इसके लिए इंतजार करना होगा.

अनिल शर्मा ने कहा, इंतजार का फल मीठा होता है, बिल्कुल इस (गदर 2) की तरह. मेरे और शक्तिमान जी (गदर 2 के लेखक) के मन में कुछ विचार आए हैं. तो बस इंतज़ार करो सब कुछ होगा.”

गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. गदर के रिलीज के 22 साल बाद ये मूवी आई. गदर: एक प्रेम कथा (2001) में सनी ने एक ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की भूमिका निभाई, जबकि अमीषा पटेल ने 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सकीना की भूमिका निभाई.

गदर 2 में अमरीश पुरी ने अशरफ अली की भूमिका निभाई थी. हालांकि उनकी मौत हो चुकी है और गदर 2 में उनकी जगह मनीष वाधवा ने ली है. मनीष कई फिल्मों में काम कर चुके है.

अनिल शर्मा का कहना है कि दर्शकों की स्वीकृति ही वह सराहना है जिसकी उन्हें जरूरत है. “हमने यह फिल्म सिर्फ 60 करोड़ के बजट में बनाई है. लोग हमें बताते हैं कि यह 300 करोड़ बजट की फिल्म लगती है. हमने पूरी फिल्म की शूटिंग हजारों दर्शकों के साथ चंडीगढ़ में लोकेशन पर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










