सलमान खान की ऐसी 5 फिल्में जो पार कर चुकी हैं 400 करोड़ का आंकड़ा, देखें लिस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीनों खान यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान राज करते हैं. आज हम बात करते है सलमान के बारे में. भाईजान हमेशा अपने फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं. इनकी कई फिल्में 400 करोड़ के मकाम को पार कर चुकी हैं. आइए बताते हैं ऐसी कौन सी हैं वो 5 फिल्में.

सूरज बरजात्या की लिखित और निर्मीत 2015 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम रतन धन पायो एक रोमांटिक फैमिली फिल्म है. इस फिल्म में मुख्य रोल में सलमान खान और सोनम कपूर मौजुद हैं.

फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सपोर्टिंग रोल में नील नितिन मुकेश ,अनुपम खेर ,स्वरा भास्कर , दीपक डोबरियाल और आशिका भाटिया हैं. फिल्म 12 नवंबर 2015 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 432 करोड़ की कुल कमाई की थी.

17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान कबीर खान की निर्देशित है. इस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं.

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए बार्डर पार कर जाता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 630 और दुनियाभर में 913 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी .

2016 में आई फिल्म सुल्तान स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा हैं. इसके लीड कैरेक्टर्स सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं.

ये फिल्म कुश्ती चैंपियन सुल्तान अली खान और उनके निजी जीवन पर आधारित है. इस फिल्म ने कुल 623.33 करोड़ की कमाई की है.

2017 में आई ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है. इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं . इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में है.

इस फिल्म ने दुनिया भर में 570 करोड़ की कमाई की थी. 63वें फ़िल्मफ़ेयर अवार्डस में इस फिल्म को बेस्ट एक्शन फिल्म का अवार्ड मिला था.

फिल्म टाइगर 3 सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज है. इस फिल्म में मुख्य भुमिका में सलमान और कैटरीना कैफ हैं. इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है.

इस फिल्म ने कुल लगभग 450 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म में विलेन की भूमिका में इमरान हाशमी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










