Animal: रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' के लिए ली कितनी फीस? एक खास वजह से एक्टर ने उठाया बड़ा कदम

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर में एक्टर का लुक देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए. उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की. अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म के लिए एक्टर ने अपनी फीस कम कर दी.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म में उनका इंटेंस लुक देखकर उनके चाहने वालों के होश उड़ गए.

undefined

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने कम फीस ली है. उन्होंने अपनी फीस में कटौती की है. हालांकि रणबीर हर फिल्म के लिए करीब 70 करोड़ रुपए लेते है.

undefined

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने एनिमल के निर्माताओं भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा का समर्थन करने के लिए अपनी फीस कम कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें एक्टर ने 30-35 करोड़ रुपए फीस लिए है.

undefined

रणबीर कपूर द्वारा कम गई फीस फिल्म के लिए इस्तेमाल की जाएगी, ताकि उसे और बेहतर बनाया जाए. ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म के मुनाफे में एक्टर को हिस्सा मिलेगा.

undefined

एनिमल का टीजर रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिवील किया गया था. फिल्म में अनिल कपूर उनके पिता बने हैं. इसमें बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

undefined

पिछली बार लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर नजर आए थे. इसमें श्रद्धा कपूर है और फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षा मिली थी.

undefined

रणबीर कपूर, आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज, स्टारडम में एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए तैयार हैंय सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान, करण जौहर, रणवीर सिंह और बॉबी देओल भी अतिथि भूमिका में नजर आने वाले हैं.

undefined

रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 में भी दिखाई देंगे. इन सीक्वल का फिल्मांकन 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. बता दें कि पहला पार्ट बेहद सफल रहा था.

undefined

रणबीर की पिछली फिल्म शमशेरा की कहानी 1800 के दशक में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी के लिए एक डकैत जनजाति के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर निराशाजनक साबित हुई.

undefined

रणबीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने आलिया भट्ट से शादी की है. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा है.

Also Read: Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल फिर जाएंगे पाकिस्तान! दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार तारा सिंह, डिटेल्स
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola