Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल फिर जाएंगे पाकिस्तान! दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार तारा सिंह, डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल फिर जाएंगे पाकिस्तान! दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार तारा सिंह, डिटेल्स

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. फिल्म में तार�� सिंह को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस खुस हो गए थे. अब एक्टर का अगला प्रोजेक्ट कौन सा है, इसे बारे में उनके चाहने वाले जानना चाहते है. खबर है कि राजकुमार संतोषी के साथ वो फिल्म कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार है. आमिर खान और राजकुमार संतोषी कुछ परियोजनाओं के लिए सहयोग कर रहे हैं, और उनमें से एक में सनी देओल हैं.

undefined

फिलहाल सनी देओल स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त हैं, 2023 के अंत तक काम शुरू करेंगे. राजकुमार संतोषी के साथ सनी एक दम नयी फिल्म करने जा रहे है. ये खबर जानकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

undefined

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई पर आधारित होगी. किताब असगर वजाहत द्वारा लिखी गई है. यह घटना 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के आसपास की है.

undefined

इसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के बारे में है जो लखनऊ से लाहौर चला जाता है. वहां उन्हें शहर से भाग रहे एक हिंदू परिवार द्वारा छोड़ी गई एक बड़ी हवेली में आश्रय मिलता है. ड्रामा तब शुरू होता है जब बड़े महल जैसे घर में रहने वाली एक बूढ़ी हिंदू महिला प्रॉपर्टी छोड़ने से मना कर देती है.

undefined

रिपोर्ट की मानें तो लेखक वहाजत राजकुमार संतोषी के साथ पटकथा लिखेंगे. मतलब गदर 2 की तरह इस बार भी सनी देओल पाकिस्तान जाएंगे और दुश्मनों के छक्के छुड़ा देंगे.

undefined

गौरतलब है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी पहले भी साथ में काम कर चुके है. दोनों की जबरदस्त जोड़ी ने फिल्में घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में दी है.

undefined

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

undefined

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि गदर की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है. अब वो प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस लेंगे.

undefined

इसपर सनी ने जवाब देते हुए कहा था, “देखिए, यह निर्माता है जो यह तय करेगा कि वह कितना कमाता है, इसके आधार पर कितना भुगतान करना है.”

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola