Oscars 2024: ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजी गई मलयालम फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’, जानें क्या है कहानी

Updated:
विज्ञापन

एक बार से ऑस्कर में साउथ सिनेमा का जादू देखने मिल सकता है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से घोषणा कर दी गई है कि ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री मलयालम फिल्म ‘2018-एवरीवन इज ए हीरो’ (2018 Everyone is a Hero) होगी.

विज्ञापन
undefined

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को घोषणा कि सर्वाइवल ड्रामा 2018-एवरीवन इज ए हीरो, अकादमी पुरस्कार 2024 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है.

विज्ञापन
undefined

एफएफआई के अध्यक्ष रवि कोट्टाराकारा ने कहा कि कसरावल्ली की अगुवाई में 16 सदस्यीय चयन समिति ने कई फिल्में देखने के बाद इसका चयन किया.

undefined

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा, फिल्म ‘‘2018 – एवरीवन इज ए हीरो’’ भारत का प्रतिनिधित्व करती है और फिल्म की थीम मनुष्य के सामने आने वाली आपदा है.

undefined

फिल्म निर्माता और चयन समिति के अध्यक्ष गिरीश कसरावल्ली ने कहा कि मलयालम फिल्म को जलवायु परिवर्तन के बेहद प्रासंगिक विषय पर आधारित होने के लिए चुना गया है.

undefined

यह फिल्म ‘2018-एवरीवन इज ए हीरो’ दिखाती है कि समाज में जिसे विकास समझा गया है उसके कारण लोगों को कितनी परेशानियां होती हैं.

undefined

टोविनो थॉमस, कुंचको बोबन स्टारर फिल्म 2018 की बाढ़ के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने केरल में कहर बरपाया था. इसमें तन्वी राम और अपर्णा बालमुरली भी शामिल हैं.

undefined

टोविनो ने एक बयान में कहा, ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना जाना वास्तव में हमारी फिल्म के लिए एक अविश्वसनीय मान्यता है. यह सिर्फ एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए गर्व का क्षण नहीं है, बल्कि पूरी टीम के लिए है जिसने इस परियोजना में अपना दिल और आत्मा लगा दी.

undefined

द केरल स्टोरी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, बालागम , वालवी, बाप्ल्योक और 16 अगस्त, 1947 सहित 22 फिल्में को फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया ने चुना था.

undefined

इस साल की शुरुआत में ऑस्कर में भारत के लिए यह एक शानदार वर्ष था, जिसमें एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने दो अकादमी पुरस्कार जीते.

Also Read: The Vaccine War Review: आ गया ‘द वैक्सीन वॉर’ का पहला रिव्यू, इस शख्स ने फिल्म देखकर कहा-जरूर देखें
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola