Jawan: जवान में विजय सेतुपति से कई गुणा ज्यादा है शाहरुख खान की फीस, नयनतारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Sep 2023 7:03 AM

विज्ञापन

jawan starcast fees: 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान 'जवान' में नजर आएंगे, जो 7 सितंबर को रिलीज हो गई. कहा जा रहा है कि मूवी के लिए किंग खान ने 100 करोड़ की मोटी रकम ली है. चलिए अन्य स्टारकास्ट के फीस के बारे में बताते है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. शाहरुख की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान ने तगड़ी फीस ली है. कहा जा रहा है कि उन्होंने 100 करोड़ की फीस ली है. इससके अलावा किंग खान को फिल्म के प्रॉफिट का 60 परसेंट भी मिलेगा.

undefined

जवान में शाहरुख खान और साउथ स्टार विजय सेतुपति पहली बार साथ में काम करते दिखेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो विजय को 21 करोड़ रुपये बतौर फीस मिला है.

undefined

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस के हाथ 11 करोड़ रुपये लगे है. शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी ट्रेलर में काफी कमाल की लगी.

undefined

जवान में सान्या मल्होत्रा को 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है. सान्या पिछली बार फिल्म कटहल में नजर आई थी. फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

undefined

प्रियामणि को ‘जवान’ में उनकी भूमिका के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है. प्रियामणि ने शाहरुख खान संग ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने ‘वन टू थ्री फोर, गेट ऑन द डांस फ्लोर’ में डांस किया था.

undefined

फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण को भी तगड़ी रकम मिली है. हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें कितनी फीस मिली है. बता दें कि फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है, जिन्हें 75 लाख रुपए फीस मिली है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान का बजट 300 करोड़ रूपए है. जबकि शाहरुख खान की पठान का बजट 250 करोड़ था. बता दें कि पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था.

undefined

फिल्म जवान के जरिए फिल्म निर्माता एटली बॉलीवुड में कदम रख रहे है. फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित फिल्म में दीपिका पादुकोण की विशेष भूमिका है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola