ये हैं IMDb की 2023 में टॉप 10 पॉपुलर फिल्में, जिन्हें मिली तगड़ी रेटिंग,शाहरुख खान ने जमाया कब्जा,देखें लिस्ट

2023 का साल शुरुआत से ही हमारे भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही रोमांचक रहा है. इस साल हमें एक से एक फिल्में देखने को मिली. उनमें से ही कुछ फिल्में ऐसी है जिन्हें आईएमडीबी रेटिंग्स के हिसाब से टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. चलिए आपको बताते है लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में है.

अजय देवगन की निर्देशित फिल्म भोला एक बेहद ही शानदार एक्शन थ्रिलर है. ये फिल्म चर्चित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की एक रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन और तब्बू हैं. उनके अलावा इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, और संजय मिश्रा भी हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 की है.

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार एक रोमांटिक कॉमेडी है. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी सपोर्टिंग रोल में दिखे हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.0 की है.

सुदीप्तो सेन की निर्देशित फिल्म द केरला स्टोरी 4 लड़कियों के एक ग्रुप के बारे में है, जो इस्लाम कुबूल करने पर मजबूर हो जाती हैं. ये फिल्म लव जिहाद के मुद्दे पर आधारित है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 की है.

फिल्म लियो तमिल भाषा की एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें मशहूर एक्टर विजय लीड रोल में हैं. इनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा, तृषा गौतम जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 की है.

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओएमजी 2 एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 की है.

आदित्य चोपड़ा की निर्देशित फिल्म पठान एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान हैं. उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मौजूद हैं. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1050 करोड़ की शानदार कमाई की थी. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9/10 की है.

शाहरुख खान की इस साल की एक और शानदार फिल्म जवान ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 1146 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 की है.

फिल्म जेलर तमिल भाषा की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है,जिसमें लीड रोल में सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 की है.

करण जौहर की निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट है. इस फिल्म में जया बच्चन ,धर्मेंद्र, शबाना आजमी जैसे मशहूर चेहरे भी दिखाई दिए हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 की है.

एवरग्रीन फिल्म गदर की सीक्वल गदर 2 इस साल की सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी. सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.3 की है.
Also Read: Animal OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘एनिमल’, नोट कर लें डेट!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










