Bigg Boss OTT 2 जीतने के बाद बिग बॉस 17 में भाग लेंगे एल्विश यादव? यूट्यूबर ने दिया ये जवाब

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 जीतने के बाद बिग बॉस 17 में भाग लेंगे एल्विश यादव? यूट्यूबर ने दिया ये जवाब

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर एल्विश यादव बन गए हैं. जियो सिनेमा पर आठ सप्ताह तक चलने के बाद समाप्त हो गया है. इस बीच फैंस जानना चाहते है कि क्या वो बिग बॉस 17 में भाग लेंगे. इपर एल्विश ने जवाब दिया है.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है. 14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले था और इसके विजेता एल्विश यादव बने. उन्होंन सबको पीछे छोड़ दिया. उनकी जीत पर उनके चाहने वाले काफी खुश है.

undefined

एल्विश यादव ने 25 लाख रुपए के साथ-साथ चमचमाती ट्राफी अपने नाम कर लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्राफी के साथ फोटो पोस्ट की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई. फैंस ने जीत पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 में टॉप 3 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा यादव रही. अभिषेक दूसरे और मनीषा तीसरे नंबर पर रही. घर के अन्दर तीनों ने अपने खेल से दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया था.

undefined

शहनाज ने एल्विश को बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीज़न जीतने के लिए बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, “#BiggBossOtt2 जीतने पर @elvish_yadav को बधाई. आपने निश्चित रूप से आज इतिहास रच दिया है… शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी!”

undefined

एल्विश यादव के फैंस अब उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में देखना चाहते है. लेकिन क्या वो इसमें भाग लेना चाहते है. इसपर एल्विश ने कहा, इस बार वाले में नहीं, क्योंकि बहुत टाइम मैं अपने घर से दूर रहा. अगले बार में जाने का मौका मिलेगा, तो पक्का.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव हर महीने 10 लाख तक कमाई करते है. उनका नेटवर्थ की 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास कई सारे लग्जरी कार है, जिसकी तसवीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है. एल्विश के पास आलीशान अपार्टमेंट हैं. एल्विश का लैविश बंगला अभी बन रहा है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola