Dream Girl 2 BO Prediction Day 1:क्या ‘गदर 2’ के सामने टिक पाएगी ड्रीम गर्ल 2? जानें पहले दिन कितनी होगी कमाई!

Dream Girl 2 Box Office Prediction Day 1: फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कल यानी 25 अगस्त को रिलीज होगी. आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर मूवी पहले दिन कमाल कर पाएगी या नहीं, इसके बारे में आपको बताते है. फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है.

फिल्म ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 9-10 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है. फिल्म का अंतिम रन टाइम 130 मिनट हो गया. आयुष्मान खुराना के अलावा इसमें अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर जैसे कलाकार है.

ड्रीम गर्ल 2 इस समय रिलीज हो रही है, जब गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. मूवी ने अबतक 400 से ज्यादा की कमाई कर ली है और उम्मीद है कि इसका तूफान इतनी जल्दी नहीं रूकेगा. ऐसी में उम्मीद की जा रही है कि मूवी दर्शकों को अपनी खींच पाने में थोड़ा सफल जरूर होगी.

आयुष्मान खुराना, करम का किरदार निभा रहे है, जो मथुरा शहर का रहने वाला है. फिल्म में करम अपने पिता द्वारा लिए गए कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष करता दिखेगा. वहीं, अनन्या पांडे, परी का रोल प्ले कर रही है.
आयुष्मान खुराना के लिए ड्रीम गर्ल 2 का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है. उनकी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्में एन एक्शन हीरो, डॉक्टर जी, अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया था.

ड्रीम गर्ल जो साल 2019 में रिलीज हुई थी, उसमें नुसरत भरूचा थी. हालांकि दूसरे पार्ट में अनन्या पांडे है. इसपर आयुष्मान खुराना ने कहा, यह ड्रीम गर्ल का ऑर्गेनिक सीक्वल है. हमें एक अलग फिल्म का चयन करना था और अनन्या इस भूमिका में फिट बैठी.

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे है. एक्टर ने उनकी तारीफ में एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनके साथ काम करना मजेदार रहा और मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करना पसंद करूंगा.

प्रभात खबर से बातचीत में जब अनन्या पांडे से पूछा गया कि आपके लिए ड्रीम गर्ल कौन है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, हेमा मालिनी जी, पूरी इंडस्ट्री उन्हें ड्रीम गर्ल के नाम से जानती है तो मेरे लिए भी वही ड्रीम गर्ल हैं.
अनन्या पांडे ने आगे कहा, इस बात के साथ मैं ये भी कहूंगी कि मैंने ड्रीम गर्ल फ़िल्म जो देखी है, वो हेमा मालिनी जी वाली नहीं, बल्कि आयुष्मान वाली पहली देखी है.2019 में जो रिलीज हुई थी, तो मेरे लिए एक तरह से आयुष्मान खुराना भी ड्रीम गर्ल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










