Anupama: अनुपमा के बेटे समर की होगी मौत! अनुज जाएगा जेल? नया प्रोमो देखकर फैंस के उड़ जाएंगे होश
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत सीरियल अनुपमा इन दिनों चर्चा में है. शो में मालती देवी का ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसमें अनुपमा उनके खोए हुए बेटे को खोज रही है. वहीं, नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस को होश उड़ा दिए है.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत सीरियल अनुपमा में कुछ ऐसा होने वाला है जिसके उम्मीद फैंस ने नहीं की होगी. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समर की मौत को दिखाया गया है.

वीडियो में दिखाया गया है कि डिंपल प्रेग्नेंट है और समर पिता बनने वाला है. इस बीच वनराज और अनुज, समर को कही बाहर लेकर जाते है. उसके बाद बड़ा ट्विस्ट आता है.
Ok here's the promo .
— MaAn (@MaAn37773430) September 19, 2023
D is pregnant as we have Anu saying Mera beta Samar Papa banega.
Looks more like he might be dead saving Anuj or something like that don't think Anuj is responsible#Anupamaa #AnujKapadia #MaAn pic.twitter.com/qUZ0S0nytH

जिसके बाद समर की मौत वीडियो में दिखाई देता है. समर के चेहरे पर कपड़ा ढका होता है और उसे हटाते ही समर का चेहरा दिखता है. ये देखकर परिवार का हर सदस्य रोने लगता है.

वनराज, अनुपमा को बताता है कि तुम्हारे बेटे की मौत का जिम्मेदार अनुज है. ये सुनकर अनुपमा शॉक्ड हो जाती है और अनुज को देखने लगती है. अब देखना होगा कि आगे क्या ट्विस्ट आता है.

वहीं, अनुपमा उस आश्रम का दौरा करने के मिशन पर निकलती है जहां गुरु मां रहती हैं. अनुपमा, मालती देवी के बेटे से जुड़े पेपर्स का पता लगाती है. इस बीच उसे मालती के बच्चे से संबंधित एक जन्म प्रमाण पत्र मिलता है, जिसमें उसके जन्म के वर्ष का खुलासा होता है.

अनुपमा के सामने ये राज खुलता है कि अनुज ही मालती देवी का बेटा है. अब अनुपमा अलग हुए मां-बेटे को मिलवाना चाहती है. सस्पेंस यह है कि अनुज इस सच्चाई का पता चलने पर क्या प्रतिक्रिया देगा कि मालती देवी वास्तव में उसकी बॉयलोजिकल मां है.

मालती देवी को अपने बेटे के बारे में धुंधली तसवीर मिलती है लेकिन वह सब कुछ याद करने में असमर्थ होती है. अनुपमा प्रार्थना करती है कि उसे जल्द ही सब कुछ याद आ जाए.

पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि पाखी राखी के लिए शाह हाउस जाने के लिए निकली थी, लेकिन वो घर नहीं पहुंचती. पाखी के गायब होने पर अधिक को अनुपमा काफी भला-बुरा कहती है.

पाखी को खोजकर मालती देवी, अनुपमा के पास लेकर आती है. जिसके बाद सब खुशी-खुशी राखी का पर्व मनाते है. पाखी, रोमिल को राखी बांधती है.

अनुपमा शो स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता है और डिज्नी+हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए भी उपलब्ध है.
Also Read: Barsatein- Mausam Pyar Ka: आराधना की जिंदगी में नये शख्स की होगी एंट्री, रेयांश का टूटेगा दिल!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










