Barsatein- Mausam Pyar Ka: आराधना की जिंदगी में नये शख्स की होगी एंट्री, रेयांश का टूटेगा दिल!

Barsatein -Mausam Pyar Ka: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन स्टारर बरसातें-मौसम प्यार का इन दिनों चर्चा में है. शिवांगी आराधना का रोल निभा रही है और कुशाल, रेयांश का रोल प्ले कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें आराधना की जिदंगी में नये शख्स की एंट्री होने वाली है. चलिए आपको बताते है उस शख्स के बारे में.

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन स्टारर बरसातें-मौसम प्यार का दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. मेकर्स शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए नया ट्विस्ट लेकर आ रहे है.

आराधना औऱ रेयांश की जिदंगी में नये शख्स की एंट्री होने जा रही है. इससे यकीनन दोनों की लाइफ में नया टर्न देखने मिलेगा.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 6 अभिनेता सिम्बा नागपाल बरसातें – मौसम प्यार का में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आराधना की जिंदगी में उसके आने से नया मोड़ आएगा.

बरसातें – मौसम प्यार का में सिम्बा देव का किरदार निभाते नजर आएंगे. सिम्बा पिछली बार तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 में नजर आए थे.

देव की शो में उनकी एंट्री रेयांश और आराधना की जिंदगी में कई बदलाव लाएगी. वो हर कदम पर आराधना का सपोर्ट करते दिखेगा. हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है.

शिवांगी जोशी ने बरसातें-मौसम प्यार का में आराधना के किरदार से सबको इम्प्रेस कर दिया है. शो में वो एक युवा पत्रकार के किरदार में नजर आ रही है.

शिवांगी इससे पहले स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आई थी. शो में वो नायरा और सीरत के किरदार में दिखी थी. इस रोल की वजह से उनकी लोकप्रियता फैंस के बीच काफी बढ़ गई.

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई.

कुशाल टंडन ने सीरियल बरसातें-मौसम प्यार का से कई साल बाद टीवी पर वापसी की है. शो में आराधना से उन्हें प्यार हो जाता है. हालांकि उसे गलतफहमी हो जाती है और उन्हें लगता है कि आराधना उन्हें धोखा दे रही है.

बरसातें में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि शो लीप ले चुका है और अब आराधना रेयांश से बदला लेना चाहती है. इन सबके बीच रेयांश को एहसास हो रहा है कि वह उससे प्यार करता था.
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा के शो छोड़ने पर आरोही ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उनकी कहानी जल्द खत्म…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










