ICC World Cup 2023: रजनीकांत ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर कर दी भविष्यवाणी! बताया कौन होगा विनर?

Updated:
विज्ञापन
ICC World Cup 2023: रजनीकांत ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर कर दी भविष्यवाणी! बताया कौन होगा विनर?

ICC World Cup 2023: इन दिनों हर भारतीय पर वर्ल्ड कप 2023 का खुमार चढ़ा हुआ है. हर कोई 19 नवंबर का बेताबी से इंतजार कर रहा है. उस दिन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने फिनाले मैच को लेकर बड़ी बात कर दी.

विज्ञापन
undefined

हाल ही में रजनीकांत वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे थे. इस मैच में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर सहित कई सेलेब्स भी नजर आए.

undefined

रजनीकांत ने चेन्नई लौटने पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का अनुभव भी बताया. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ”पहले तो मुझे घबराहट महसूस हुई. बाद में जब विकेट गिरते रहे तो सब ठीक हो गया.”

undefined

थलाइवा बोले- ”उस डेढ़ घंटे के दौरान मैं काफी घबराया हुआ था. लेकिन मुझे 100% यकीन है कि (विश्व) कप हमारा है.”

undefined

रजनीकांत के पास गोल्डन टिकट भी है. बीसीसीआई ने पहले ट्विटर पर घोषणा की थी, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थलाइवा हमारे प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में @ICC @cricketworldcup 2023 की शोभा बढ़ाएंगे और अपनी उपस्थिति से सबसे बड़े क्रिकेट तमाशे को रोशन करेंगे.”

undefined

रजनीकांत थलाइवर 170 पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित है और इसमें अमिताभ बच्चन भी है. इसके अलावा इसमें फहद फ़ासिल और रान दग्गुबाती भी है.

undefined

रजनीकांत अभिनीत फिल्म लाल सलाम का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रजनीकांत की विस्तारित कैमियो उपस्थिति की झलक देखने मिली थी. बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित, इसमें विष्णु विशाल और विक्रांत भी हैं.

undefined

पिछली बार रजनीकांत फिल्म जेलर में नजर आए थे. जेलर ने दुनिया भर में 650 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी.

undefined

जेलर में रजनीकांत के अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, अनुभवी मलयालम अभिनेता मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी हैं. सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

undefined

रजनीकांत ने ‘दीवार’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘लावारिस’ और ‘डॉन’ जैसी अमिताभ बच्चन की फिल्मों के ग्यारह तमिल रीमेक में अभिनय किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुईं.

undefined

रजनीकांत के पास बीएमडब्ल्यू एक्स5, प्रीमियर पद्मिनी, हिंदुस्तान मोटर्स एंबेसडर, रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज-बेंज जी63 एएमजी, पोर्श केमैन एस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, लेक्सस एलएक्स470, होंडा सिविक शामिल हैं. होंडा सिविक सेडान जैसी लग्जरी कारें हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: बीच में ही शो छोड़ना चाहती हैं अंकिता लोखंडे! विक्की जैन बोले- बाहर निकलने के लिए 4 करोड़…
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola