Rajinikanth In Ranchi: झारखंड के इस मंदिर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, रांची के योगदा आश्रम में लगाया ध्यान

Updated:
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी मूवी जेलर को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस बीच रजनीकांत राजधानी रांची आ पहुंचे है. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इस समय अपनी फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है. इस बीच रजनीकांत राजधानी रांची पहुंचे. वो रांची स्थित योगदा आश्रम पहुंचे, जहां से उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रजनीकांत परमहंस योगानंद के शिष्य हैं. रांची में परमहंस योगानंद के ध्यानकेंद्र में ध्यान के दौरान रजनीकांत ने काफी पॉजिटिविटी भी महसूस किया. योगदा आश्रम से जुड़े स्वामी एकत्वानंद ने बताया कि, रजनीकांत ने करीब योगानंदजी के कमरे में करीब एक घंटा बिताया.

undefined

ध्यान के बाद रजनीकांत ने योगदा आश्रम के वरिष्ठ संन्यासियों के साथ मुलाकात और आध्यात्मिक परामर्श किया. उनकी तसवीरें भी सामने आए है. बता दें कि थलाइवा रांची के योगदा आश्रम में दूसरी बार आये हैं.

undefined

योगदा आश्रम के अलावा रजनीकांत रजरप्पा मंदिर भी गए, जहां उन्होंने छिन्नमस्तिका मां की पूजा की. इसके अलावा एक्टर ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की. साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों संग तसवीरें भी क्लिक करवाई.

undefined

रजनीकांत की मूवी जेलर को रिलीज हुए सात दिन हो गए है. नेल्सन द्वारा निर्देशित, जेलर एक एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जो 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार, मलयालम स्टार मोहनलाल और बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी है.

undefined

16 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म ‘जेलर’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्शन फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में इसने 225.65 करोड़ रुपये की कमाई की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola