Dunki vs Salaar Box office: ‘सालार’ के सामने लुढ़क गई शाहरुख खान की डंकी, जानें क्रिसमस पर हुई कितनी कमाई

शाहरुख खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हुई और उसके अगल दिन यानी 22 दिसंबर को प्रभास की सालार रिलीज हुई. दोनों मूवीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन प्रभास की मूवी ज्यादा कमाई कर रही है. चलिए आपको बताते है क्रिसमस के बाद दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की.

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी है. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई और अगले दिन प्रभास की मूवी रिलीज हुई.

डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें सभी भाषाओं में (शुरुआती अनुमान) करीब 22.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि क्रिसमस की छुट्टी का शाहरुख खान की मूवी का फायदा मिला.

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म सालार सिनेमाघरों में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई. Sacnilk.com के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने सभी भाषाओं 42.50 करोड़ की कमाई की.

क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से सालार की कमाई में इजाफा देखने को मिला. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 251.60 करोड़ रुपए हो गई है. जल्द ही ये 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी.

वहीं, शाहरुख खान की मूवी डंकी ने अबतक 128.13 करो़ड़ रुपए की कमाई की है. बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 29.2 करोड़ का कलेक्शन किया था.

डंकी और सालार दोनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, लेकिन प्रभास की सालार कमाई में शाहरुख खान की फिल्म से आगे निकलती दिख रही है. डंकी का हाल बेहाल है.

पठान और जवान ब्लॉकबस्टर के बाद फिल्म डंकी 2023 में शाहरुख खान की तीसरी और आखिरी रिलीज है. इससे पहले जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया था और जमकर कमाई की थी.

ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट बताती है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डंकी के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के 2 महीने बाद ये ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

सालार के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ये तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर लीक हो गई. फिल्म फ्री में डाउनलोड के लिए इन साइट्स पर मौजूद है.

रिपोर्ट्स की मानें तो सालार को 400 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया गया है. प्रभास के अलावा इसमें टीनू आनंद, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, माइम गोपी, जॉन विजय जैसे कलाकार हैं.
Also Read: Salaar Box Office Collection Day 1: प्रभास की सालार का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, शाहरुख की डंकी को छोड़ा पीछे!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










