Anupamaa की 'काव्या' ने वेस्टर्न लुक से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, पूल फोटो में दिखी बेहद ग्लैमरस

स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में निगेटिव रोल निभाने वाली काव्या उर्फ मदालसा शर्मा की पूल फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

instagramशो ‘अनुपमा’ में निगेटिव रोल निभाने वाली काव्या उर्फ मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. मदालसा की लेटेस्ट फोटोज पर फैंस का दिल आ गया हैं. इन तसवीरों में वो पूल किनारे दिख रही है. येलो टॉप और हाई स्लिट स्कर्ट में वो कमाल के पोज देती दिख रही है. बालों को उन्होंने कर्ल करा रखा है और इसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही है.

मदालसा शर्मा की ये तसवीरें उनके चाहने वालों का काफी पसन्द आ रही है. इस फोटो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत हो. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ब्यूटी क्वीन. एक अन्य यूजर ने लिखा, इसी अदा ने दीवाना बना दिया. एक और यूजर ने लिखा, वनराज आपको देखकर क्रेजी हो जाएगा. कई यूजर्स ने इसपर दिल बनाया.

मदालसा शर्मा वेस्टर्न लुक के साथ- साथ एथनिक आउटफिट में भी अच्छी लगती हैं. एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश है और अपने लुक्स को हर बार वो बदलती रहती है. बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले मदालसा ने कई साउथ फिल्मों में काम किया था. 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की.

मदालसा शर्मा ने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य’ में भी काम किया है. एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी है. उन्होंने डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य की फिल्म ‘एंजेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो ‘सम्राट एंड कंपनी’ और ‘पैसा हो पैसा’ में नजर आ चुकी है. फिल्म ‘सम्राट एंड कंपनी’ 2015 में आई थी.

मदालसा बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं. एक्ट्रेस ने मिमोह चक्रवर्ती से शादी किया हैं. मदालसा अक्सर पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं. दोनों की शादी को तीन साल हो चुके है और कुछ महीने पहले ही दोनों ने तीसरी सालगिरह मनाई है. वहीं, एक्ट्रेस के पिता मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




