ePaper

Agra Tourist Place: आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं इन 4 जगहों की भी करें सैर, देखिए तस्वीरें

Updated at : 01 Oct 2023 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Agra Tourist Place: आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं इन 4 जगहों की भी करें सैर, देखिए तस्वीरें

Agra Tourist Place: अगर आप अपनी फैमली और फ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यूपी के इन जगहों पर जरूर जाएं. आइए जानते हैं आगरा में घूमने की जगहों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Agra Tourist Place: अगर आप अपनी फैमली और फ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यूपी के इन जगहों पर जरूर जाएं.  उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं जहां देश विदेश से लोग आते हैं. इन्ही में से एक जगह है यूपी का आगरा. आइए जानते हैं आगरा में घूमने की जगहों के बारे में.

undefined

ताजमहल

ताजमहल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित एक शानदार मकबरा है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यह एक विश्व धरोहर स्थल है और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है. इसकी सुंदरता को देखने के लिए विदेश से लोग आते हैं.

undefined

सिंकदरा किला

आगरा में सिंकदरा किले की खासियत यह है कि, इसके फाटकों, मकबरों और लाल बलुआ पत्थर से डिजाइन किया गया है. इस किले का डिजाइन पूरी दुनिया में फेमस है. इस किले में महान सम्राट अकबर का मकबरा है. हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं.

undefined

आगरा का किला

ताजमहल के अलावा आगरा का किला भी घूम सकते हैं. इस किले की खासियत यह है कि ये बलुआ पत्थरों से बना है. इसे मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया है. यह किला सन 1654 में बनवाया गया था. यह किला लाल किले से काफी मिलता है.

undefined

बुलंद दरवाजा

आगरा का बुलंद दरवाजा घूमने के लिए काफी मशहूर है. आगरा में घूमने की जगहों में से एक है बुलंद दरवाजा. इस दरवाजा को सम्राट अकबर ने गुजरात पर अपनी जीत हासिल करने की याद में 1602 में बनवाया था. इस दरवाजे के पूर्वी टॉर्न पर फ़ारसी में शिलालेख देखने को मिलेगा. यह दरवाजा 42 सीढ़ियों के ऊपर बना है. यह दरवाजा 53.63 मीटर ऊंचा और 35 मीटर चौड़ा है. इसे लाल बलुआ पत्थर से बनवाया गया है.

Also Read: उत्तर प्रदेश में बच्चों के संग घूमने के लिए ये हैं बेस्ट चिड़ियाघर, आपने देखा क्या?
undefined

अंगूरी बाग

आगरा में स्थित अंगूरी बाग को मुगल सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था. अंगूरी बाग में 85 सममित उद्यान हैं. इस बाग के केंद्र में एक फव्वारा और संगमरमर का मंच है. इस बाग के पूर्व और अन्य तीन तरफ लाल बलुआ पत्थर के मेहराब हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola