Ae Watan Mere Watan OTT: इस ओटीटी पर रिलीज होगी सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन', नोट कर लें डेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2024 9:50 PM
Ae Watan Mere Watan Release Date Out: सारा अली खान अपनी आगामी ओटीटी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर काफी चर्चा में थी. फिल्म का पहला लुक काफी समय पहले आया था, जिसके बाद इसके रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे थे. अब इसकी जानकारी सामने आ गई है.

सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है. फिल्म के रिलीज डेट का अनाउसमेंट हो गया है.

फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा की. ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

रिलीज डेट की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उसकी आवाज में लचीलापन, और उसके दिल में आजादी की भावना, सुनिए वह आपसे क्या कहना चाहती है. #WorldRadioDay.”

करण जौहर ने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के बारे में बताते हुए एक बयान में कहा, “हमने हमेशा उन कहानियों को सामने लाने में गर्व महसूस किया है जो दिल से बताई गई हैं और ऐ वतन मेरे वतन इसका उदाहरण है.”

फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खाना ने एक यंग महिला का रोल प्ले किया है, जिसने एक भूमिगत रेडियो स्टेशन चलाकर भारत में स्वतंत्रता संग्राम में सहायता की थी.

निर्देशक अय्यर द्वारा निर्देशित, ऐ वतन मेरे वतन दरब फारूकी द्वारा सह-लिखित है. इसमें सारा अली खान के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ’नील और आनंद तिवारी भी शामिल हैं.

सारा अगली बार ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में सारा के अलावा विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर शामिल हैं. पंकज त्रिपाठी इसमें पुलिस के रोल में है.
‘मर्डर मुबारक’ का प्रीमियर 15 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर होगा. यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब ‘क्लब यू टू डेथ’ से ली गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान फिल्म नखरेवाली में नजर आएगी. फिल्म अतरंगी रे के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से आनंद एल राय की मूवी में काम कर रही है.
सारा अली खान पिछली बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है.
Also Read: Sara Ali Khan या सारा तेंदुलकर? किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? Koffee With Karan 8 में हो गया खुलासा Also Read: ये हैं बॉलीवुड की 8 बेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्में, वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय करें ये फिल्में, देखें लिस्टप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










