ePaper

vaccination in Bihar : 45 साल से अधिक है उम्र, तो ले सकते हैं कहीं भी वैक्सीन, युवाओं के लिए पटना में केवल 10 टीका केंद्र

Updated at : 17 May 2021 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
vaccination in Bihar : 45 साल से अधिक है उम्र, तो ले सकते हैं कहीं भी वैक्सीन, युवाओं के लिए पटना में केवल 10 टीका केंद्र

पटना जिले में सोमवार को 18-44 साल के लोगों को 10 विशेष टीकाकरण केंद्रों पर ही टीका लगेगा. इसके साथ ही जहां इन विशेष केंद्र पर प्रतिदिन 700 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था, वहां मात्र 300 लोगों को ही टीका दिया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. पटना जिले में सोमवार को 18-44 साल के लोगों को 10 विशेष टीकाकरण केंद्रों पर ही टीका लगेगा. इसके साथ ही जहां इन विशेष केंद्र पर प्रतिदिन 700 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था, वहां मात्र 300 लोगों को ही टीका दिया जायेगा. इसके अलावे 45 साल व उससे अधिक उम्र के लोग किसी भी पीएचसी या यूपीएचसी में टीका ले सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, टीके की कमी के कारण एक-दो दिन यह व्यवस्था रहेगी. इसके लिए लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. टीके की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया हो रही है और पटना जिले को टीका मिलने के बाद फिर से स्थिति सामान्य हो जायेगी. इसके साथ ही अब हर रविवार को टीकाकरण कार्य सभी केंद्रों पर बंद रहेगा.

विदित हो कि शनिवार तक जिले के 60 केंद्रों पर 18-44 साल के लोगों को टीका दिया जा रहा था. इसके बाद रविवार को टीके की कमी और सैनिटाइजेशन के कारण लोगों का टीकाकरण नहीं किया जा सका.

यहां लगेगा 18-44 साल के लोगों को टीका

सोमवार को जिन 10 केंद्रों पर 18-44 साल के लोगों को टीका लगेगा, उनमें केंद्रीय विद्यालय दानापुर, केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग, केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा, एएन कॉलेज, रामदेव महतो सामुदायिक भवन, पटना वीमेंस कॉलेज, जीजीएस, एस के मेमोरियल हॉल, वीमेंस आइटीआइ दीघा और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय शामिल है.

इधर, डीपीआरओ ने बताया कि पत्रकारों के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गयी है. मीडियाकर्मी अपने परिवार के सदस्यों के साथ एसकेएम में टीकाकरण करा सकते हैं.

115 टीकाकरण केंद्रों का हुआ सैनिटाइजेशन

सैनिटाइजेशन कार्य की वजह से रविवार को जिले के तमाम केंद्रों पर टीकाकरण कार्य स्थगित रहा. डीपीआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के सभी 115 टीकाकरण केंद्रों पर सैनिटाइजेशन के साथ ही साफ-सफाई करायी गयी.

शहरी क्षेत्र में संचालित टीका केंद्रों पर सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई का कार्य नगर निगम के संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी के स्तर पर जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी में यह कार्य संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कराया गया. अब सोमवार से नियमित रूप से दोबारा टीकाकरण कार्य प्रारंभ होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन