ePaper

PHOTOS: राष्ट्रपति ने हरिमंदिर साहिब के दरबार में टेका मत्था, सुना शब्द कीर्तन, किया शस्त्र का दर्शन

Updated at : 18 Oct 2023 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: राष्ट्रपति ने हरिमंदिर साहिब के दरबार में टेका मत्था, सुना शब्द कीर्तन, किया शस्त्र का दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अपने बिहार दौरे के पहले दिन पटना साहिब स्थित सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब पहुंची. इस दौरान उनके साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे.

विज्ञापन
undefined

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में बुधवार की शाम महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दरबार साहिब में मत्था टेका. जिस समय दरबार साहिब में हाजिरी लगाने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ महामहिम पहुंची, उस समय तख्त साहिब के रागी जत्था भाई कविंद्र सिंह शबद कीर्तन कर रहे थे. कोई बोले राम-राम, कोई बोले खुदाय, तुम हो राजन के राजा, महाराजन के राजा, जिसे राष्ट्रपति ने सुना. राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मत्था टेका.

undefined

मत्था टेकने के बाद राष्ट्रपति ने पदधारकों से कहा कि गुरु महाराज के बुलावा पर आए है. यहां आने पर शांति व पवित्रता की अनुभूति हुई. देश की समृद्धि व खुशहाली के लिए अरदास किया. वो जब भी बिहार आयेगी, वो गुरु के दरबार में आयेगी. दरबार साहिब में हाजिरी लगाने पहुंची राष्ट्रपति साथ लायी रूमाला गुरु महाराज को अर्पित की. इसके साथ कड़ाह प्रसाद भी चढ़ाया. गुरु महाराज के दरबार में आशीष लिया. राष्ट्रपति को जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने गुरुघर का सिरोपा देकर सम्मानित किया. जत्थेदार ने राष्ट्रपति को दरबार साहिब में दशमेश गुरु के शस्त्रों के दर्शन भी कराये.

undefined

विशिष्ट अतिथिशाला में जूता उतारने के बाद हाथ साफ कर राष्ट्रपति जन्मस्थान का दर्शन के लिए दरबार साहिब गई. दरबार साहिब में हाजिरी लगाने के बाद राष्ट्रपति को प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व महासचिव ने दशमेश गुरु की गोल्डेन प्लेटेड तस्वीर भेंट की. राष्ट्रपति को कृपाण भेंट किया. इसके बाद तख्त साहिब के भवन का प्रारूप और गुरु महाराज के जीवन दर्शन से जुड़ी पुस्तक और दुशाला सौंपा गया. इसके बाद राषट्रपति विशिष्ट अतिथिशाला में आकर बैठी, इसके बाद गुरु द्वारा परिसर से वापस लौटी.

undefined

राष्ट्रपति से प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व महासचिव ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 2024 में आयोजित होने वाले गुरु महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया. राष्ट्रपति के साथ प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, एसडीओ गुंजन सिंह,एएसपी शरथ आरएस के साथ अन्य वरीय अधिकारी भी थे.

undefined

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब झारखंड की राज्यपाल थी तब उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका था. राज्यपाल के तौर पर 28 मार्च 2017 को गुरु महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेकने पहुंची थी.

undefined

जब झारखंड में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने झारखंड के सिख समुदाय का जत्था मिलने गया था. उसी समय उन्होंने पटना साहिब गुरु द्वारा के दर्शन करने की कामना की थी. राज्यपाल के तौर पर उन्होंने कहा था कि बिहार का सौभाग्य है कि यहां गुरु गोविंद सिंह जन्में हैं. गुरु महाराज का जीवन दर्शन अनुकरणीय है.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन