ePaper

RJD के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद साहू का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

Updated at : 19 May 2020 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
RJD के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद साहू का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

पटना : बिहार के वैशाली जिले के लालगंज के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद साहू का निधन मंगलवार की सुबह धनुषी स्थित उनके पैतृक निवास स्थान पर हो गया. वह 1995 से 2000 तक आरजेडी के विधायक थे. इससे पहले वह जनता दल में भी रह चुके थे.

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालगंज के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Kaushal Kishor is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन