ePaper

Bihar Chunav 2020: 'पप्पू के बाद अब छोटे पप्पू को थोपने की कोशिश में कांग्रेस'- राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर JDU का बड़ा अटैक

Updated at : 22 Oct 2020 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: 'पप्पू के बाद अब छोटे पप्पू को थोपने की कोशिश में कांग्रेस'- राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर JDU का बड़ा अटैक

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, JDU Attack Tejashwi Yadav : बिहार के चुनावी घमासान के बीच जदयू ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस राजद पर निशाना भी साधा है. अजय आलोक ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पप्पू के बाद अब छोटे पप्पू को थोपना चाह रही है

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020: बिहार के चुनावी घमासान के बीच जदयू ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस राजद पर निशाना भी साधा है. अजय आलोक ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पप्पू के बाद अब छोटे पप्पू को थोपना चाह रही है. Bihar Election 2020 Live News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

जदयू पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2004 में एक पप्पू को थोपने की कोशिश की, जबकि 2020 में अब बिहार को छोटा पप्पू थोपने की कोशिश कर रही है, लेकिन बिहार की जनता इसे कामयाब नहीं होने देगी.

नौकरी पर सवाल- अजय आलोक (Ajay Alok) ने हमला बोलते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राजद (RJD News) के नेता नौकरी के नाम पर झूठ बोल रहे हैं, राजद नेता सरकारी नौकरी के नाम पर झूठ बोल रहे हैं. बिहार में डेढ़ लाख पद ही खाली है, जिसमें 60 हजार पद पर भर्ती प्रक्रिया चालू है.

दलित मतदाता नीतीश से नाराज !- दलित मतदाताओं में विशेष रूप से रविदास और पासवान नीतीश कुमार के सत्ता में बने रहने की तुलना में बाहर होते देखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने वोट विकल्प को लेकर बुरी तरह से विभाजित हैं. वे आरएलएसपी, बीएसपी और एमआइएम द्वारा प्रदान किये गये तीसरे विकल्प की ओर आकर्षित भी लगते हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2020 : 19 लाख नौकरी, दरभंगा में AIIMS, कोरोना की वैक्सीन फ्री सहित इन मुद्दों को जरिए चुनावी मैदान में उतरी BJP, जानिए घोषणा पत्र की मुख्य बातें

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन