Bihar Chunav 2020 : 19 लाख नौकरी, दरभंगा में AIIMS, कोरोना की वैक्सीन फ्री सहित इन मुद्दों को जरिए चुनावी मैदान में उतरी BJP, जानिए घोषणा पत्र की मुख्य बातें

Updated at : 22 Oct 2020 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020 : 19 लाख नौकरी, दरभंगा में AIIMS, कोरोना की वैक्सीन फ्री सहित इन मुद्दों को जरिए चुनावी मैदान में उतरी BJP, जानिए घोषणा पत्र की मुख्य बातें

Bjp manifesto bihar 2020 imporatnt point in hindi : 19 लाख नौकरी, दरभंगा में एम्स, कोरोना का वैक्सीन फ्री सहित इन मुद्दों को जरिए बिहार के चुनावी मैदान में उतरी बीजेपी, जानिए घोषणा पत्र की मुख्य बातें

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 : बिहार चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 19 लाख नौकरी देने का वादा किया है. पार्टी ने घोषणा पत्र में 3 लाख शिक्षकों को भी नियुक्ति देने का वादा किया है. आइए जानते हैं, बीजेपी के घोषणा पत्र की मुख्य बातें…

* बीजेपी ने कहा है कि 1 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी.

* बीजेपी ने ऐलान करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद मुफ्त दिया जाएगा.

* बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि 3,00000 लोगों को शिक्षक की नियुक्ति मिलेगी.

* बीजेपी के मेनिफेस्टो में कहा गया है कि किसानों की फसल MSP दर पर खरीद होगी.

* पार्टी ने घोषणा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में हिंदी पाठ्यक्रम लाया जाएगा.

* बिहार बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि दरभंगा में 2024 तक एम्स बनाया जाएगा.

* मेनिफेस्टो का मुख्य थीम लक्ष्य 1 सूत्र 5 और संकल्प 11 है.

तेजस्वी का निशाना– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषणा पत्र जारी करने से पहले तेजस्वी ने निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि क्या बिहार को वित्त मंत्री विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेगी. वहीं डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि NDA सरकार बिहार में 10 हजार चिकित्सक और 50 हजार पैरामेडिकल कर्मियों सहित 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार देगी.

Also Read: PM Modi की चुनावी रैली से पहले BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो, तेजस्वी की मांग- ‘विशेष राज्य का दर्जा दें मोदी सरकार’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन