Bihar Corona Update: कहीं 1 तो कहीं 4, बिहार के 15 जिलों में अब 10 से भी कम मिले कोरोना पॉजिटिव, देखें आंकड़ा

Mumbai: Beneficiaries wait to receive a dose of COVID-19 vaccine at Dr.Babasaheb Ambedkar ( Shatabdi ) BMC Hospital, in Mumbai, Friday, May 21, 2021. (PTI Photo)(PTI05_21_2021_000154A)
बिहार में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं. प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान कोरोना के आंकड़े राहत की तरफ हैं.पिछले 24 घंटे में बिहार के सभी जिलों में 100 से कम कोरोना संक्रमित पाए गए. वहीं सूबे के 15 जिले अब ऐसे पाए गए जहां कोरोना संक्रमण के मामले 10 से भी कम रहे. इकाई के आंकड़े में आने के बाद इन जिलों में कोरोना का खतरा अब लगभग समाप्त होने की ओर है. वहीं कभी रोजाना दस हजार का आंकड़ा पार करने वाले बिहार में अब पिछले 24 घंटों में मात्र 920 नये मरीज पाए गए हैं.

बिहार में लॉकडाउन लागू है. इस दौरान कोरोना के मामले तेजी से घटते नजर आए. अब बिहार में वो डरावनी स्थिति नहीं देखी जा रही है जो पिछले दिनों में रही. कोरोना संक्रमण का दूसरा लहर लोगों के बीच दशहत बनकर सामने आया. अब बिहार उस दौर से गुजर रहा है जब सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सूबे के 15 जिलों में 10 से भी कम केस सामने आए हैं. वहीं जहानाबाद और शेखपुरा की बात करें तो यहां केवल एक-एक मामले पाए गए हैं.
बिहार के अरवल औरंगाबाद, भोजपुर और नवादा में 9-9 मामले, अरवल, जमुई और शिवहर जिले में कोरोना के 8-8 मामले, बक्सर, कैमूर, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में 7-7 मामले, खगड़िया में 6 केस, रोहतास में 5 केस, बांका में 4 कोरोना केस, तो जहानाबाद और शेखपुरा में केवल 1-1 नये कोरोना मरीज पाए गए हैं. वहीं भागलपुर, गया, लखीसराय, नालंदा, मुंगेर, सारण, समस्तीपुर, सहरसा, वैशाली और सीवान में 30 से कम कोरोना मरीज पाए गए.
Also Read: Coronavirus in Bihar : शांत हुई कोरोना की दूसरी लहर, बिहार में मिले महज 920 नये केस
लॉकडाउन- तिथि- नये पॉजिटिव- एक्टिव केस
पहला-पांच मई-14836- 113479
दूसरा-16 मई-6894-75089
तीसरा-26 मई-2603-30992
चौथा- 2 जून-1158-2590
(पांच जून की स्थिति- 920 नये केस – 8707- कुल एक्टिव केस)
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए