ePaper

Coronavirus in Bihar : शांत हुई कोरोना की दूसरी लहर, बिहार में मिले महज 920 नये केस

Updated at : 07 Jun 2021 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : शांत हुई कोरोना की दूसरी लहर, बिहार में मिले महज 920 नये केस

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में कोरोना के 920 नये केस मिले. इसमें जहानाबाद और शेखपुरा में सिर्फ एक-एक नया केस मिला. इधर पटना में भी केवल 87 नये केस मिले हैं. राज्य में पटना सहित तीन ऐसे जिले हैं जहां पर नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 50 से ऊपर पायी गयी है.

विज्ञापन

पटना. पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में कोरोना के 920 नये केस मिले. इसमें जहानाबाद और शेखपुरा में सिर्फ एक-एक नया केस मिला. इधर पटना में भी केवल 87 नये केस मिले हैं. राज्य में पटना सहित तीन ऐसे जिले हैं जहां पर नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 50 से ऊपर पायी गयी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 108933 सैंपलों की जांच की गयी. सुपौल में 56 और मधुबनी में 52 नये केस पाये गये हैं. इसके साथ ही कटिहार और मुजफ्फरपुर में 50-50 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

इसके अलावा जिन जिलों में 10 से कम नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं उसमें अरवल में आठ,औरंगाबाद में नौ, बांका में चार, भोजपुर में नौ, बक्सर में सात, जमुई में आठ, जहानाबाद में व शेखपुरा में एक-एक, कैमूर में सात, खगड़िया में छह, नवादा में नौ, रोहतास में पांच, शिवहर में आठ, सीतामढ़ी में सात और पश्चिम चंपारण में सात नये पॉजिटिव शामिल हैं.

इसके अलावा 10 से अधिक जिन जिलों में नये पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अररिया में 32, बेगूसराय में 34, भागलपुर में 24, दरभंगा में 49, पूर्वी चंपारण में 32, गया में 24, गोपालगंज में 39, किशनगंज में 44, लखीसराय में 13, मधेपुरा में 34 लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं.

मधुबनी में 52, मुंगेर में 29, नालंदा में 20, पूर्णिया में 48, सहरसा में 22, समस्तीपुर में 14, सारण में 25, सीवान में 18 और वैशाली में 23 नये पॉजिटिव केस शामिल हैं. अन्य राज्यों के पांच लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन