पटना से पहुंचे दिल्ली कम खर्च में, तेज रफ्तार में समय से पहुंचाने का है रिकॉर्ड, जानिए हर अपडेट

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

दुरंतो एक्सप्रेस

हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा से खुलकर दिल्ली को जाती है. इसका स्टॉपेज अब पटना में भी हो गया है. अब अगर पटना से दिल्ली जाना हो तो यात्री इस ट्रेन से जा सकते हैं. इस ट्रेन की खासियत यह है कि ये ट्रेन तेजस राजधानी जैसी ही सुविधा देती है.

विज्ञापन

Patna to New Delhi Duronto Express: पटना से दिल्ली जानेवाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यात्री अब दुरंतो एक्सप्रेस से पटना से दिल्ली तक का सफर तय कर सकते हैं. दुरंतो एक्सप्रेस भारतीय रेलवे के प्रीमियम ट्रेनों में शुमार है. पटना से दिल्ली जानेवाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का स्टॉपेज पटना में भी कर दिया गया है. यह ट्रेन बिना ज्यादा ठहराव के दो शहरों के बीच चलने वाली ट्रेन है. दुरंतो का मतलब ही है बिना रुके दैड़ने वाली ट्रेन.

एसी से लेकर स्लीपर कोच की है सुविधा

दुरंतो एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर के साथ ही स्लीपर कोच की भी सुविधा है. इस ट्रेन में तेजस और राजधानी जैसी ही सुविधा है. इसके अलावा इसकी खासियत स्लीपर कोच है. स्लीपर कोच होने से कम खर्च में यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी. कम पैसे में ही लोग तेज रफ्तार ट्रेन में यात्रा कर जल्दी दिल्ली पहुंच सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हफ्ते में दो दिन चलती है यह ट्रेन

हावड़ा से चलकर नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंचने वाली दुरंतो सुपरफास्‍ट ट्रेन सप्‍ताह में दो दिन चलती है. यह ट्रेन सप्‍ताह के हर सोमवार और शुक्रवार को हावड़ा से दिल्‍ली के बीच चलती है. पटना जंक्‍शन पर भी इसका स्‍टॉपेज है.

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

समय से दिल्ली पहंचाने का है रिकॉर्ड

दुरंतो एक्सप्रेस का रिकॉर्ड है कि यह ट्रेन यात्रियों को समय से दिल्ली पहुंचाने के लिए लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. स्‍टॉपेज कम होने की वजह से यह ट्रेन अपने निश्चित समय पर दिल्ली पहुंच जाती है. पटना जंक्‍शन से यह ट्रेन खुलने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन पर ही ठहरती है. इसके स्टॉपेज बहुत ही कम होते है, क्योंकि यह ट्रेन बहुत जरुरी स्टेशनों पर ही रुकती है. वहीं, तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेन पटना जंक्‍शन से खुलने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,प्रयागराज जंक्‍शन और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन पर तीन जगह ठहरती है.

कितना है किराया

इस हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में पटना से दिल्ली की यात्रा करने के लिए एसी-1 का किराया 4045 रुपये है. इसके अलावा अन्य एसी कोच का किराया 2385 रुपये हैं. वहीं, इस ट्रेन के स्‍लीपर कोच से यात्रा करने के लिए महज 940 रुपये ही चुकाने होते हैं. (हर्षित कुमार)

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन