पटना में समाज सेवा और संगठन विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है मारवाड़ी सम्मेलन : राकेश बंसल
Published by : Karuna Tiwari Updated At : 08 Jun 2026 10:23 AM
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन
Patna News: पटना में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार और समाज सेवा पर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष राकेश बंसल ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ाने का आह्वान किया. सम्मेलन ने 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराया.
Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी समिति (सत्र 2025-27) की तृतीय बैठक रविवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल (बंसल) ने की. इस दौरान संगठन के विस्तार और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.
अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि संगठन समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है, जो समाज के हित और उसके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कार्य करता है. उन्होंने प्रदेशभर से आए सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
1940 से समाज सेवा में जुटा है सम्मेलन
प्रदेश महामंत्री अंजनी कुमार सुरेका ने बताया कि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1940 में समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से की गई थी. उन्होंने कहा कि संगठन ने भुज भूकंप, कोसी त्रासदी समेत कई आपदाओं के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
153 शाखाओं के माध्यम से चल रहे हैं सेवा कार्य
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सम्मेलन अपनी 153 शाखाओं के जरिए अन्नपूर्णा रसोई, जल सेवा, ऑक्सीजन सेवा, रक्तदान, गरीब कन्याओं के विवाह, आर्थिक सहायता, वस्त्र वितरण और कंबल वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित कर रहा है. संगठन की सेवाएं जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं.
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन की ओर से समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिले के 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
ALSO READ: पटना के बिहटा में स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम से निकला समाज सेवा का संदेश, लोगों ने की सराहना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










