महागठबंधन से MLC कैंडिडेट पर सस्पेंस खत्म, अकेले नामांकन करने पहुंचे सुनील कुमार सिंह

Updated:
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, राजद नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar MLC Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर आज नामांकन की आखिरी तारीख है. महागठबंधन की ओर से भी कैंडिडेट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. सुनील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन

Bihar MLC Chunav: महागठबंधन की ओर से सुनील कुमार सिंह को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. सोमवार को वे अकेले विधानसभा नामांकन करने पहुंचे. इस दौरान मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें दूसरी बार मौका दिया है. पिछले दिनों रोहिणी आचार्य के भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन उन्होंने खुद ही इस पर विराम लगाया था.

विज्ञापन

पहले से थी सुनील कुमार सिंह की चर्चा

जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम तक महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं हो पाया था. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ऐसी चर्चा थी कि सुनील कुमार सिंह को फिर पार्टी मौका दे सकती है और हुआ भी कुछ ऐसा ही. आज सुनील कुमार सिंह नामांकन के लिए पहुंचे हैं. लेकिन उनके साथ लालू परिवार से कोई नहीं दिखा. फिलहाल, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं.

इस वजह से नहीं हो सकी आधिकारिक तौर पर घोषणा

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की सोमवार को बैठक होने वाली है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं. इस वजह से वह दिल्ली में हैं. संभावना जताई जा रही है कि वे शाम तक पटना लौट सकते हैं. लालू प्रसाद भी रविवार को ही रूटीन हेल्थ चेकअप के बाद सिंगापुर से लौटे. ऐसी स्थिति में आधिकारिक तौर पर एमएलसी चुनाव के लिए घोषणा नहीं की जा सकी.

18 जून को होगा मतदान

बिहार विधान परिषद के 9 सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए 18 जून को मतदान की तारीख निर्धारित है. अगर आज (सोमवार) को 10 सीटों के चुनाव के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया तो मतदान की नौबत नहीं आयेगी. जानकारी के मुताबिक, एमएलसी चुनाव में एक सीट के लिए 25 वोटों की जरुरत है. संख्या बल को देखते हुए एक सीट महागठबंधन की तय मानी जा रही है.

Also Read: ‘सब पागल हो गए हैं’, सुरक्षा घटाने पर लालू बोले- जो करना है करे, मीसा ने बंगला खाली करने पर क्या कहा?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन