‘सब पागल हो गए हैं’, सुरक्षा घटाने पर लालू बोले- जो करना है करे, मीसा ने बंगला खाली करने पर क्या कहा?

Updated:
विज्ञापन

लालू प्रसाद, राजद सुप्रीमो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lalu Family Security: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा घटाने का फैसला बिहार सरकार ने लिया था. इस पर लालू प्रसाद ने कहा, सब पागल हो गए हैं. इसके साथ ही उनकी बेटी मीसा भारती ने राबड़ी आवास खाली करने पर कहा, हम 15 दिन से पहले बंगला खाली कर देंगे.

विज्ञापन

Lalu Family Security: ‘सब पागल हो गए हैं. घृणा की राजनीति है. हम कोई केयर नहीं करते हैं. जो करना है करे.’ यह बात राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कही. सिंगापुर से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने सुरक्षा घटाने पर यह बयान दिया. बिहार सरकार की ओर से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया था.

विज्ञापन

मीसा भारती ने भी सुरक्षा वापस करने की कही बात

इसके साथ ही पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती ने कहा कि 15 दिन से पहले हमलोग खाली कर देंगे. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को सुरक्षा की जरुरत नहीं है क्योंकि ये दोनों बिहार की जनता के दिल में बसते हैं. इनकी सुरक्षा जनता कर लेगी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी सुरक्षा भी वापस कर देंगी.

कौटिल्य नगर वाले घर के निरीक्षण के बाद चर्चा

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने रविवार को कौटिल्य नगर में बन रहे निजी घर को देखने के लिए पहुंचीं. राबड़ी आवास को खाली करने के बाद संभावना जताई जा रही है कि लालू परिवार इसी घर में शिफ्ट हो सकता है. लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं आई है.

अब तक क्या हुए, जानिए

राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की ओर से 29 मई को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. इसमें 15 दिनों में बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था. यह नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं करने की बात कही. साथ ही उन्होंने बिहार सरकार को चैलेंज भी किया था कि फोर्स बुलवाकर बंगला खाली करवा लें. इसके बाद जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी.

सीएम सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, बंगला किसी की बपौती नहीं है. मां और बेटे को अलग-अलग घर चाहिए. लेकिन बंगले से किसी को मोह नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा भी सत्ता पक्ष के अन्य नेताओं ने तंज कसा था.

बंगले के बाद लालू परिवार की सुरक्षा भी घटाने का फैसला लिया गया. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ तेज प्रताप यादव की भी सुरक्षा घटाई गई. लेकिन तेजस्वी और मीसा भारती की सुरक्षा पहले की ही तरह रहेगी. इसके बाद राबड़ी देवी ने अपने आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था. राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा लौटाई और सिंगापुर से लौटने के बाद अब मीसा भारती ने सुरक्षा वापस कर दी. इस तरह से देखना होगा कि राबड़ी आवास कब तक खाली हो पाता है.

Also Read: 2 साल में पूरा होगा खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन का काम, बाईपास और फुट ओवरब्रिज भी बनेगा, 3936 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन