Patna News: अब टोकन सिस्टम से होगा जिला निबंधन और परामर्श केंद्र में काम, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया आदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Mar 2025 6:59 AM
पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह
Patna News: डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 981.53 करोड़ रुपये स्वीकृत की गयी है. 30,568 छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है.
Patna News: पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने छज्जूबाग स्थित जिला निबंधन व परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने निबंधन व परामर्श केंद्र में आये आवेदकों से बात कर मिलनेवाली सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने केंद्र के प्रबंधक को आवेदकों को सेवा प्रदान करने में टोकन सिस्टम लागू करने का आदेश दिया, ताकि सुव्यवस्थित और क्रमबद्ध ढंग से सेवा उपलब्ध करायी जा सके.
सभी कामों का लिया अपडेट
डीएम ने विकसित बिहार के सात निश्चय अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल के तहत डीआरसीसी से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया. साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर, इ-गवर्नेस सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया. आधार पंजीकरण, अपडेट व अन्य सेवाओं को प्रदान करने की प्रक्रिया तथा सुविधा भी देखा.

लंबित आवेदनों का शीघ्र हो निबटारा- डीएम
डीएम ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 981.53 करोड़ रुपये स्वीकृत की गयी है. 30,568 छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है. उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: RSS: मोहन भागवत के आगमन से पहले भगवामय हुआ वीरपुर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसी की नजर, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर
इंटरनेट नेटवर्क की गति बढ़ाने के लिए भी दिया निर्देश
डीएम ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की समीक्षा की. इस योजना के तहत 31632 आवेदनों को स्वीकृत किया गया और 31211 आवेदकों के खातो में 46 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये. डीएम ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के वरीय पदाधिकारी को बचे आवेदकों के खातों में राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया. कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 1.21 लाख स्वीकृत आवेदनों में से 89 हजार लोर्गों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है. शेष लोगों का प्रशिक्षण जारी है. जिले में कुल 87 कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं. डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी को इंटरनेट नेटवर्क की गति बढ़ाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर बीएसएनएल और जियो से बात कर उनको निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










