पलामू में आपसी विवाद की वजह से युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Nov 2023 2:06 PM
पलामू में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. युवक की पहचान सत्येंद्र महतो उर्फ भोला के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू दी है.
पलामू : पलामू में आपसी विवाद की वजह से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना बुधवार रात 7:30 बजे पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव की है. युवक की पहचान सत्येंद्र महतो उर्फ भोला के रूप में हुई है. जानकारी मिलने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक डंडार कॉलेज के पास रहता था और हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है.
Also Read: झारखंड : पलामू में सौतेली मां ने 12 साल के बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंका, यह बात थी कलह की जड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










