ePaper

मेदिनीनगर में मुरारी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Sep 2020 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
मेदिनीनगर में मुरारी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand news, Palamu news : मेदिनीनगर के जैन मंदिर रोड स्थित मुरारी ज्वेलर्स में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. इसमें लाखों रुपये की गहने की लूट हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अभी तक यह आकलन नही हो पाया है कि अपराधियों को कितने गहने हाथ लगे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand news, Palamu news : मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर के जैन मंदिर रोड स्थित मुरारी ज्वेलर्स में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. इसमें लाखों रुपये की गहने की लूट हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अभी तक यह आकलन नही हो पाया है कि अपराधियों को कितने गहने हाथ लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, इस घटना को 5 अपराधियों ने अंजाम दिया है. 3 अपराधी दुकान के अंदर घुसे थे और उनलोगों को जो गहने हाथ लगे उसे लेकर वह फरार हो गये. मुरारी ज्वेलर्स शहर थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है.

Also Read: रांची में अवैध शराब की 12 पेटी जब्त, 3 आरोपियों समेत 72 हजार रुपये बरामद

दुकान मालिक मुरारी प्रसाद के मुताबिक, उनका हॉलसेल का दुकान है. अभी तक जो आकलन हुआ है उसके अनुसार 5 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने की लूट की गयी है. उनके हाथ नकद राशि लगी है या नहीं इसका भी आकलन किया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की छानबीन की. एसपी श्री कुमार ने बताया कि जैसा कि दुकानदार द्वारा बताया गया है कि वह दुकान में थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल से 3 अपराधी दुकान के अंदर प्रवेश किये और हथियार का भय दिखा कर लूट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. जल्द ही इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी होगी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola