Jharkhand Crime News : पलामू के सड़ेया गांव के CSP संचालक से करीब 5 लाख की लूट, 2 लोगाें से पुलिस कर रही है पूछताछ

Jharkhand Crime News (हैदरनगर, पलामू) : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर थाना के सड़ेया गांव स्थित सीएसपी संचालक अजय कुमार से अज्ञात लूटेरों ने 4.74 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गये.
Jharkhand Crime News (जफर हुसैन, हैदरनगर, पलामू) : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर थाना के सड़ेया गांव स्थित सीएसपी संचालक अजय कुमार से अज्ञात लूटेरों ने 4.74 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गये.
घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर सीएसपी संचालक अजय कुमार भारतीय स्टेट बैंक की हैदरनगर शाखा से पैसा विड्रॉल करा कर बाइक से अपने सीएसपी केंद्र सड़ेया जा रहा था. पतरिया गांव के समीप उसकी बाइक में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने टक्कर मार दी. जिससे वह गिर गया.
बाइक से ही गिरते ही अजय कुमार पर अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर रुपये से भरा बैग, मोबाइल फोन व कागजात लेकर भाग गये. भुक्तभेागी ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया कि उन्होंने हैदरनगर एसबीआई से पैसे की निकासी कर सीएसपी केंद्र जा रहे थे. सीएसपी के खाता धारकों को पैसा वितरण करना था.
Also Read: कोरोना जांच के मामले में पाकुड़ जिला संताल परगना में अव्वल, झारखंड में छठे स्थान पर
बैंक से राशि की निकासी के बाद काला रंग के बैग में पैसा लेकर अपनी बाइक से बंसी पर, पतरिया के रास्ते संड़ेया गांव जा रहे थे. इसी दौरान गोल्हना व पतरिया गांव के बीच पीछे से दो नकाबपोश अपराधी उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे असंतुलित होकर वह गिर गये.
बाइक के गिरते ही अपराधियों ने तुरंत उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और पिस्टल दिखाकर रुपये से भरा बैग छीनकर हैदरनगर की ओर भाग निकले. भुक्तभोगी ने बताया कि इस क्रम में उनका दो मोबाइल सेट, आाधर कार्ड व पैन कार्ड के अलावे उनकी बाइक की चाबी भी अपराधी साथ लेते गये.
सूचना मिलते ही एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, हैदरनगर थाना प्रभारी रंजीत कुमार घटनास्थल सदलबल पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू की. इस संबंधर में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस छानबीन में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




