रांची: काम छोड़ने की बात पर भड़का मालिक, ऑटो चालक को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
रांची के कांटाटोली में एक ऑटो चालक को उसके मालिक के बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. यह घटना तब हुई जब चालक ने मालिक से काम छोड़ने की बात कही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Ranchi Crime News: रांची के कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास रौंगटे खड़े कर देनेवाली घटना सामने आयी है. यहां ऑटो चलाने से जब चालक समीर उर्फ सोनू ने इनकार कर दिया, तब मालिक मो असलम को नागवार गुजरा और उसके बेटे ने उस पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी. इस घटना के बाद पीड़ित झुलस गया. उसे लोअर बाजार पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है.
10 साल से चला रहा था ऑटो
इस घटना को लेकर पीड़ित के भाई मो आरिफ उर्फ गुड्डू ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि समीर पिछले 10 साल से नामकुम के मो असलम का ऑटो चलाता था. 11 जुलाई को समीर ने असलम के सामने आगे से गाड़ी नहीं चलाने की बात रखी, इसी बात पर असलम आग-बबुला हो गया और जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के समीप असलम के बेटे मो रूमन और सिंटू मिस्त्री ने समीर पर पेट्रोल डाल माचिस मार दी. इससे हादसे में समीर की दोनों कलाई, बांह, छाती और पेट गंभीर रूप से झुलस गये हैं. पुलिस तलाश में जुट गयी है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत
ये भी पढ़ें: लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं
ये भी पढ़ें: धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










