पहली बार चार खिलाडियों को मिलेगा खेल रत्न, रहाणे सहित 15 को अर्जुन पुरस्कार

नयी दिल्ली : सरकार ने पहली बार अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल चार खिलाडियों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है जिनमें ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय भी शामिल हैं. खेल मंत्रालय […]
नयी दिल्ली : सरकार ने पहली बार अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल चार खिलाडियों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है जिनमें ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय भी शामिल हैं. खेल मंत्रालय ने आज इसकी घोषणा की.
बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ने जहां रियो ओलंपिक में महिला एकल का रजत पदक जीतकर नया इतिहास रचा वहीं साक्षी ने महिला कुश्ती के 58 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया. ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट दीपा केवल 0.15 अंक के अंतर से कांस्य पदक से चूक गयी लेकिन उनके जोखिम भरे प्रोदुनोवा में शानदार प्रदर्शन ने देश के लोगों का दिल जीत लिया था.
जीतू ने पिछले दो वर्षों में कई पदक जीते जिनमें एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण तथा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक शामिल हैं. इसके अलावा मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिये 15 खिलाडियों का चयन किया. इनमें मुक्केबाज शिव थापा, लंबी दूरी की धाविका ललिता बाबर, क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे, हाकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ और रानी रामपाल भी शामिल हैं. इस साल का द्रोणाचार्य पुरस्कार छह प्रशिक्षकों को दिया जाएगा.
* अर्जुन पुरस्कार
पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
दीपा करमाकर (जिमनास्टिक)
जीतू राय (निशानेबाजी)
साक्षी मलिक (कुश्ती)
* द्रोणाचार्य पुरस्कार 2016 :
नागपुरी रमेश (एथलेटिक्स)
सागर मल दयाल (मुक्केबाजी)
राज कुमार शर्मा (क्रिकेट)
बिश्वेश्वर नंदी (जिमनास्टिक)
एस प्रदीप कुमार (तैराकी, लाइफटाइम)
महाबीर सिंह (कुश्ती, लाइफटाइम)
* अर्जुन पुरस्कार 2016 :
रजत चौहान (तीरंदाजी)
ललिता बाबर (एथलेटिक्स)
सौरव कोठारी (बिलियर्ड्स एवं स्नूकर)
शिव थापा (मुक्केबाजी)
अजिंक्य रहाणे (क्रिकेट)
सुब्रत पॉल (फुटबॉल)
रानी (हॉकी)
वी आर रघुनाथ (हॉकी)
गुरप्रीत सिंह (निशानेबाजी)
अपूर्वी चंदेला (निशानेबाजी)
सौम्यजीत घोष (टेबल टेनिस)
विनेश (कुश्ती)
अमित कुमार (कुश्ती)
संदीप सिंह मान (परा एथलेटिक्स)
वीरेंद्र सिंह (कुश्ती, बधिर)
* ध्यानचंद पुरस्कार :
सती गीता (एथलेटिक्स)
एस डुंग डुंग (हॉकी)
राजेंद्र प्रहलाद शेल्के (रोइंग)
मौलाना अबुल कलाम ट्रॉफी 2015-2016 : पटियाला की पंजाब यूनिवर्सिटी.
pti8_18_2016_000072a.jpg)




प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




