सामाजिक बदलाव जरूरी
Updated at : 05 Jun 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

दहेज बेहद घातक सामाजिक कुप्रथा है. एक तरफ बेटियों को शिक्षा से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना का प्रयास चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दहेज मांगा जा रहा है. गरीब परिवार भी इससे मुक्त नहीं है. ऐसी स्थिति में सामाजिक बदलाव युवा वर्ग ही ला सकता है़ देश में शिक्षा का स्तर तो अवश्य […]
विज्ञापन
दहेज बेहद घातक सामाजिक कुप्रथा है. एक तरफ बेटियों को शिक्षा से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना का प्रयास चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दहेज मांगा जा रहा है. गरीब परिवार भी इससे मुक्त नहीं है. ऐसी स्थिति में सामाजिक बदलाव युवा वर्ग ही ला सकता है़ देश में शिक्षा का स्तर तो अवश्य बढ़ा है, लेकिन सामाजिक कुरीतियों में कमी नहीं आयी है.
दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाएं भी थम नहीं रहीं. कई मामलों में तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें शर्मसार होना पड़ा है और यह सिलसिला जारी है. कैसे बदलेगा हमारा देश? कैसे खत्म होंगे ये सामाजिक अत्याचार? कैसे बढ़ेंगी हमारी बच्चियां? जरा सोचिए! केवल दूसरों को न कोसें! एक सुदृड़ शुरुआत करें, अपने आप से.
रक्षित परमार, इमेल से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




