किसानों को बीमा राशि मिले

Updated at : 31 May 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को बीमा राशि मिले

झारखंड के सिमडेगा जिले के केरसई, कोलेबिरा और कुरडेग का 2009 का फसल बीमा नहीं आने से यहां के किसान काफी आक्रोशित हैं. ज्ञात हो कि उस वर्ष पूरे सिमडेगा जिले को सूखा घोषित किया गया था, पर इन तीन प्रखंडों को बीमा राशि नहीं मिली. किसानों ने काफी आंदोलन किया, क्योंकि उस वर्ष फसल […]

विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा जिले के केरसई, कोलेबिरा और कुरडेग का 2009 का फसल बीमा नहीं आने से यहां के किसान काफी आक्रोशित हैं. ज्ञात हो कि उस वर्ष पूरे सिमडेगा जिले को सूखा घोषित किया गया था, पर इन तीन प्रखंडों को बीमा राशि नहीं मिली. किसानों ने काफी आंदोलन किया, क्योंकि उस वर्ष फसल भी अच्छी नहीं हुई थी और बहुत से किसानों का बीमा कराने में काफी पैसा खर्च हो गया था.
बहुत से किसानों को कंप्यूटर मिस्टेक लग रहा था क्योंकि ‘क’ अक्षर से जो प्रखंड है, उसी प्रखंड का बीमा राशि रुका हुआ था. अगर सरकार किसानों के साथ ऐसी नाइंसाफी होगी तो किसानों का मनोबल टूटेगा, जो विकास के लिए घातक साबित होगा.
पंकज कुमार, सिमडेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola