सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग
Updated at : 08 May 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

शासकीय अधिकारियों एवं उनके परिजनों द्वारा सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग वर्षों से हो रहा है. इन वाहनों में सवार लोग निजी तौर पर भ्रमण स्थलों पर देखे जाते हैं. सिनेमा घर, बाजार आदि स्थलों पर तो आम बात है. कुछ उदाहरण ऐसे भी, जिनमें अधिकारियों की संतानों को परीक्षा में सम्मिलित कराने में भी सरकारी […]
विज्ञापन
शासकीय अधिकारियों एवं उनके परिजनों द्वारा सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग वर्षों से हो रहा है. इन वाहनों में सवार लोग निजी तौर पर भ्रमण स्थलों पर देखे जाते हैं. सिनेमा घर, बाजार आदि स्थलों पर तो आम बात है. कुछ उदाहरण ऐसे भी, जिनमें अधिकारियों की संतानों को परीक्षा में सम्मिलित कराने में भी सरकारी गाड़ियों का उपयोग होता है. जहां एक ओर हम जैव ईंधन के संरक्षण का संकल्प लेते हैं, वहीं दूसरी ओर तथाकथित जिम्मेदार लोग उस संकल्प का मखौल उड़ाते हुए हजारों लीटर जैव ईंधन नष्ट कर रहे हैं. इसको रोकने के लिए सरकारी गाड़ियों में जीपीएस प्रणाली लगा कर उन पर नजर रखी जा सकती है.
ऋषभ देव पांडेय, कोरबा, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




