आतंकवाद का खतरा

Updated at : 27 Mar 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकवाद का खतरा

विश्व में जगह-जगह हो रहे आतंकी हमले दरअसल मानव सभ्यता पर हमले हैं. आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. हालांकि आज के आतंकवाद को इसलामिक आतंकवाद का नाम देकर इसे धर्म का जामा पहनाया गया है. दुख तो इस बात का है कि एक खास धर्म के लोग ही निर्दोष लोगों पर हमले कर रहे […]

विज्ञापन
विश्व में जगह-जगह हो रहे आतंकी हमले दरअसल मानव सभ्यता पर हमले हैं. आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. हालांकि आज के आतंकवाद को इसलामिक आतंकवाद का नाम देकर इसे धर्म का जामा पहनाया गया है. दुख तो इस बात का है कि एक खास धर्म के लोग ही निर्दोष लोगों पर हमले कर रहे हैं और उनकी जान भी ले रहे हैं. पूरा विश्व समुदाय आज आतंकी हमलों की चपेट में है.
विश्व के किस कोने में कब हमला हो जाये, यह कोई नहीं कह सकता. नये-नये लोग इसलामिक स्टेट नाम के आतंकवादी संगठन से जुड़ते जा रहे हैं. हर देश की सरकार को चाहिए कि वो अपने युवा वर्ग को रचनात्मक कार्यों में लगा कर उन्हें जीवन का एक उद्देश्य दिखलाये जिससे वह मानव जाति की भलाई के लिए काम करे, न कि विध्वंसक कार्यों में लगे.
डॉ प्रभात कुमार, जयपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola